PM Modi In South Africa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें G20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेने दक्षिण अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे. शुक्रवार शाम को सैकड़ों प्रवासी भारतीयों ने उनका पारंपरिक वेशभूषा में ज़ोरदार स्वागत किया. ‘रिदम्स ऑफ़ अ यूनाइटेड इंडिया’ नामक छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के बच्चों-युवाओं ने 11 राज्यों के लोक नृत्य पेश किए.
गुजरात का गरबा, पंजाब की भांगड़ा, राजस्थान का घूमर, तमिलनाडु का करगम, बंगाल का छऊ समेत कई नृत्य रूप देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्कुराते नज़र आए. कई बच्चियों ने साड़ी-लहंगा और लड़कों ने पगड़ी-कुर्ता पहना हुआ था.
कार्यक्रम की शुरुआत गणपति प्रार्थना और शांति मंत्र से हुई. बच्चों ने संस्कृत श्लोक इतनी श्रद्धा से गाए कि पूरा हॉल भक्तिमय हो गया. इसके बाद विभिन्न भाषाओं में भजन और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कहा, “आपके इस स्वागत से मैं गहराई से अभिभूत हूं. भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता यहां दक्षिण अफ़्रीका में पूरे रंग में दिख रही है. हमारे युवा दोस्तों ने गणपति प्रार्थना, शांति मंत्र और अन्य दिव्य प्रार्थनाएं इतनी भक्ति से गाईं कि दिल छू गया.”
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच सांस्कृतिक संबंध वाक़ई दिल को छूने वाले और शाश्वत हैं. प्रवासी भारतीयों ने जिस तरह अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा है, वह क़ाबिल-ए-तारीफ़ है.”
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “यह स्नेह भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच सदियों पुराने बंधन को दर्शाता है. इतिहास में जड़े और साझा मूल्यों से मज़बूत ये रिश्ते लगातार और गहरे होते जा रहे हैं.”
पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग पहुंचते ही बताया, “G20 समिट के लिए जोहान्सबर्ग पहुंच गया हूं. विश्व नेताओं के साथ वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद है. हमारा फोकस सहयोग मज़बूत करना, विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाना और सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना रहेगा.”
22-23 नवंबर को होने वाले इस शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.
शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…
न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…
बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…
Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…