G20 Leaders Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंच गए हैं. उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरी. वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित होने वाले ‘जी-20 लीडर्स’ समिट में हिस्सा लेंगे.
पीएम मोदी ने य़ेक्स पर पोस्ट कर कहा,
G20 समिट से जुड़े कामों के लिए जोहान्सबर्ग पहुंचा. दुनिया के नेताओं के साथ ज़रूरी ग्लोबल मुद्दों पर अच्छी बातचीत का इंतज़ार है. हमारा फ़ोकस सहयोग को मज़बूत करने, डेवलपमेंट की ज़रूरतों को आगे बढ़ाने और सभी के लिए बेहतर भविष्य पक्का करने पर होगा.
‘G20 लीडर्स’ समिट का आयोजन जोहान्सबर्ग में होगा. यह विकासशील देशों में आयोजित होने वाला लगातार चौथा जी20 समिट होगा. समिट में प्रधानमंत्री मोदी ‘जी-20’ एजेंडा पर भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे. पीएम मोदी के समिट के तीनों सत्रों में संबोधित करने की उम्मीद है.
Landed in Johannesburg for the G20 Summit related engagements. Look forward to productive discussions with world leaders on key global issues. Our focus will be on strengthening cooperation, advancing development priorities and ensuring a better future for all. pic.twitter.com/o4KL5W5l53
— Narendra Modi (@narendramodi) November 21, 2025
इंडिया-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका लीडर्स बैठक में भी लेंगे भाग
समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जोहान्सबर्ग में उपस्थित कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की उम्मीद है. वे दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित की जा रही इंडिया-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) लीडर्स बैठक में भी भाग लेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक संदेश में कहा, “मैं 21-23 नवंबर तक रिपब्लिक ऑफ साउथ अफ्रीका जा रहा हूं. मैं सिरिल रामफोसा (दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति) के बुलावे पर जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका की प्रेसीडेंसी में हो रहे 20वें ‘जी-20 लीडर्स’ समिट में शामिल होऊंगा.”
उन्होंने कहा कि यह एक खास समिट होगा, क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला जी-20 समिट होगा. 2023 में जी-20 की भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान अफ्रीकन यूनियन जी-20 का मेंबर बना था. यह समिट दुनिया के खास मुद्दों पर बात करने का एक मौका होगा. इस साल के जी-20 की थीम ‘एकजुटता, समानता और सस्टेनेबिलिटी’ है, जिसके जरिए साउथ अफ्रीका ने भारत और ब्राजील में हुए पिछले आयोजनों के नतीजों को आगे बढ़ाया है.
ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने बदली रिवायत, सबसे बड़ा गृह मंत्रालय BJP के सम्राट चौधरी को सौंपा, जानिए किसे मिला कौन सा पोर्टफोलियो
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


