दुनिया

G7 Summit में PM Modi का जलवा, Meloni से लेकर Macron तक Viral हुए ऐसे Moment – VIDEO

कनाडा के कनैनिस्किस में आयोजित 51वें G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत की बढ़ती वैश्विक साख स्पष्ट रूप से दिखाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तक कई विश्व नेताओं से खुलकर मुलाकातों ने इस बात को और मजबूत किया.

अपने विशिष्ट आत्मविश्वास और गर्मजोशी से भरे अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन के इतर दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेताओं के साथ व्यापक वार्ताएं कीं.
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के साथ उनकी बातचीत में वाणिज्य, निवेश, तकनीक, हरित हाइड्रोजन और जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई.

यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ भी पीएम मोदी की उपयोगी बातचीत हुई, जिसमें विभिन्न वैश्विक मसलों पर विचार साझा किए गए. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा से भी उन्होंने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने पर विचार किया.

“Melodi Moment” के सोशल मीडिया पर चर्चे

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रही, जिसे लोग “Melodi” पल कहकर याद कर रहे हैं. पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारत-इटली मित्रता और सशक्त होगी, जिससे दोनों देशों के नागरिकों को लाभ होगा.

सम्मेलन में भाग लेने पर पीएम मोदी का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने आत्मीय स्वागत किया. प्रधानमंत्री की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ भी महत्वपूर्ण वार्ता हुई, जिसमें व्यापार, निवेश और द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की बात सामने आई.

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बातचीत को पीएम मोदी ने हमेशा की तरह सौहार्दपूर्ण बताया और कहा कि भारत-फ्रांस वैश्विक कल्याण के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ बैठक में पीएम मोदी ने बताया कि भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को 25 साल पूरे हो रहे हैं. उन्होंने आईटी, सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा, रक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग जैसे क्षेत्रों में रिश्तों को और गहरा करने पर चर्चा की.

मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति से मुलाकात

मेक्सिको की नई राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से हुई मुलाकात को भी पीएम मोदी ने बेहद सकारात्मक बताया. उन्होंने उन्हें पहली महिला राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी और कृषि, खनिज, अर्धचालक और स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग बढ़ाने की बात की.

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मुलाकातों में भी द्विपक्षीय हितों और वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श हुआ.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इन मुलाकातों में व्यापार, नवाचार, हरित हाइड्रोजन, संस्कृति, और वैश्विक सुरक्षा जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई, जिससे यह स्पष्ट है कि भारत वैश्विक मंचों पर एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है. यह शिखर सम्मेलन भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता और दक्षिणी गोलार्ध की प्राथमिकताओं को विश्व पटल पर प्रभावी रूप से रखने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ.

ये भी पढ़े: PM Modi Visit Canada: ‘मुश्किल दौर में उम्मीद की किरण PM मोदी’, प्रवासी भारतीयों ने जताई उम्मीद, जानें क्यों?

Pooja Vashistha

"कहानी वहां से शुरू होती है, जहां खबरें खत्म हो जाती हैं!" मैं हूं एक सतर्क पत्रकार और भावनाओं को शब्दों में ढालने वाली लेखिका — पत्रकारिता की दुनिया में 12 वर्षों से सक्रिय. 4 साल तक टीवी न्यूज़ की तेज़ रफ्तार रिपोर्टिंग और 8 साल डिजिटल मीडिया के विविध आयामों को छूते हुए, मैंने हर बीट को जिया है — राजनीति, समाज, अपराध, मनोरंजन और उससे आगे भी. हर खबर के पीछे की परतें खंगालना, यूट्यूब वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करना, और ऐसा कंटेंट लिखना जो सिर्फ पढ़ा नहीं, महसूस किया जाए. मेरे लिए पत्रकारिता एक पेशा नहीं, बल्कि जुनून है — जहां हर शब्द ज़िम्मेदारी से उठता है और हर लाइन एक सोच को दिशा देती है. यहां पर आपको सिर्फ खबरें नहीं, उनके पीछे की सोच, सवाल और एक साफ़ नज़र मिलेगी. तथ्यों की सच्चाई, भावनाओं की जुबान और लेखनी की धार — यही है मेरी पहचान.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago