दुनिया

6 साल बाद श्रीलंका में पीएम मोदी के भव्य स्वागत के दौरान लगे मोदी-मोदी… के नारे, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

PM Modi Sri Lanka Visit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की दो दिवसीय यात्रा के बाद शुक्रवार शाम श्रीलंका पहुंचे. कोलंबो एयरपोर्ट पर श्रीलंका सरकार के पांच मंत्रियों ने उनका स्वागत किया. भारतीय समुदाय के लोगों ने भी “मोदी-मोदी” के नारों के साथ गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया.

यह पीएम मोदी की 2019 के बाद पहली और कुल मिलाकर चौथी श्रीलंका यात्रा है. इस बार की यात्रा को कई मामलों में बेहद अहम माना जा रहा है.

गार्ड ऑफ ऑनर

शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी को कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से उनकी औपचारिक मुलाकात भी हुई.

इस यात्रा में भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्र समेत लगभग 10 अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. पहली बार रक्षा सौदे पर भी मुहर लगने की उम्मीद है. यह डील समुद्री सुरक्षा के नजरिए से बेहद अहम मानी जा रही है.

पीएम मोदी ने जताया आभार

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कोलंबो पहुंचकर खुशी हुई. एयरपोर्ट पर मिला स्वागत अविस्मरणीय है. श्रीलंका में कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार है.”

ताज समुद्र होटल में पीएम मोदी का स्वागत भारतीय मूल के लोगों ने किया. श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के कार्यकाल में मोदी पहले विदेशी मेहमान हैं जिनका वे मेज़बान बन रहे हैं.

आर्थिक मदद और डिजिटल सहयोग पर फोकस

प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब श्रीलंका धीरे-धीरे आर्थिक संकट से उबर रहा है. भारत ने संकट के समय 4.5 अरब डॉलर की मदद दी थी. अब दोनों देशों के बीच डिजिटल डोमेन में भी सहयोग बढ़ाया जा रहा है.

मोदी शनिवार को कोलंबो स्थित आईपीकेएफ (भारतीय शांति सेना) स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि भारत द्वारा दी गई सहायता को श्रीलंका में बेहद सराहा गया है.

नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके सामपुर सोलर प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा भारत की सहायता से बन रही कई परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया जाएगा. 6 अप्रैल को दोनों नेता अनुराधापुरा जाएंगे. वहां वे महाबोधि मंदिर में पूजा करेंगे और भारत की मदद से बनी दो विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे.

भारत-श्रीलंका रिश्तों में नया अध्याय

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी सहयोग के जरिए साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा.


इसे भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर पीएम मोदी: कच्चाथीवू को लेकर तेज हुई चर्चा, जानें उस देश के पास कैसे गया ये द्वीप


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

6 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

6 hours ago