दुनिया

PM Modi France Visit: पीएम मोदी 13 जुलाई से फ्रांस की यात्रा पर, ‘बैस्टिल डे’ परेड में होंगे चीफ गेस्ट, जानिए पूरा शेड्यूल

PM Narendra Modi France-UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा के बाद अब इस महीने यूरोपीय देश फ्रांस जाने वाले हैं. उनका यह दौरा 13-14 जुलाई को होगा. इस दौरान पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस ‘बैस्टिल डे’ परेड समारोह में बतौर चीफ गेस्‍ट हिस्‍सा लेंगे.

भारतीय विदेश मंत्रायल की ओर से बताया गया है कि 13-14 जुलाई को होने वाला दौरा पीएम मोदी का छठा फ्रांस दौरा है. दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी वहां कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे. पहले दिन यानी कि 13 जुलाई को मोदी पेरिस पहुंचेंगे. जहां वह ला सीन म्यूजिकल में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे.

अरबों डॉलर के रक्षा सौदे का होगा ऐलान
इमैनुएल मैक्रों एलिसी पैलेस में अपने आधिकारिक आवास पर पीएम मोदी के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं के द्विपक्षीय बातचीत करने और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है. बताया जा रहा है कि उस दौरान पीएम मोदी 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट (राफेल M) और तीन स्कॉर्पीन कैटेगरी की पारंपरिक सबमरीन खरीदने के लिए अरबों डॉलर के सौदे का ऐलान कर सकते हैं.

इमैनुएल मैक्रों मोदी को संग्रहालय ले जाएंगे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के प्रसिद्ध संग्रहालय पर भी ले जाएंगे. मोदी और इमैनुएल मैक्रों लौवर संग्रहालय की छत से एफिल टॉवर पर आतिशबाजी का लुत्‍फ उठाएंगे. खबर यह भी है कि मोदी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के साथ शीर्ष भारतीय सीईओ का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा.

यूएई के अबू धाबी भी जाएंगे पीएम मोदी
फ्रांस की यात्रा के बाद पीएम मोदी 15 जुलाई को यूएई के अबू धाबी भी जाएंगे. इस दौरान वे यूएई में बनने जा रहे पहले हिंदू मंदिर की स्‍थली पर भी जा सकते हैं.

  • भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें: ओवैसी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- आपकी समान नागरिकता की बातें सिर्फ ढोंग हैं, हिंदुओं को होगा सबसे ज्यादा नुकसान

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

10 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

12 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

12 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago