बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
सीएम ममता बनर्जी (फोटो ANI)
CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में सीएम ममता बनर्जी की टीएमसी ने प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जितती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि वोटों की गिनती अभी भी जारी है. TMC पार्टी के कार्यक्रताओं जीत का जश्न मनना शुरू कर दिया है. इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने चुनाव के दौरान हुई हिंसा का आरोप विपक्ष मढ़ते हुए कहा कि यहां राम, श्याम और वाम ने हिंसा की साजिश रही. वह राम, श्याम और वाम का नाम लेकर बीजेपी, कांग्रेस और लेफ्ट (CPIM) पर निशाना साध रही थीं.
हिंसा पर बात करते हुए सीएम ममता ने कहा कि मैं हिंसा को सपोर्ट नहीं करती, ना ही नफरत और हिंसा की राजनीति में पड़ती हूं. मुझे ये कहते हुए दुख हो रहा है कि राम, श्याम और वाम ने मिलकर चुनाव में खलल डालने के लिए हिंसा का इस्तेमाल किया.
बता दें कि चुनाव के दौरान बंगाल में जमकर हिंसा देखने को मिली थी. हिंसा में कई लोगों की जान चली गयी थी. यहां तक की वोटिंग वाले दिन ही 20 लोगों की मरने की खबर सामने आयी थी. ममता बनर्जी ने चुनाव के नतीजे आने के बाद हिंसा पर बात करते हुए कहा कि, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सारे लोग मारे गए. 19 लोगों की मौत हुई है. हम उनके परिजनों को 2 लाख का मुआवजा और विशेष होम गार्ड की नौकरी देंगे. इनमें TMC के भी 10 लोग शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली पुलिस के 2 कांस्टेबलों ने बीच सड़क पर ली रिश्वत, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा, Video Viral
उन्होंने आगे कहा कि हम किसी पार्टी के रंग देखकर सहायता प्रदान नहीं करेंगे, जिनकी मौत हुई है उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी. सीएम घटनाओं के बारे में बताते हुए कि, “71,000 बूथों पर चुनाव हुए, घटना कितने इलाकों में हुई? लगभग 60 बूथों में गड़बड़ी की गई, कहीं पर बैलेट बॉक्स में पानी भी डाला गया. मुझे पता है यह सीपीएम कार्यकर्ता ने किया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई ? गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई ? हमने कोर्ट के आदेश का पालन किया. केंद्रीय बल भेजा गया और हमने उसे स्वीकार किया.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…