दुनिया

PM Modi UK Visit: भारत-ब्रिटेन की फ्री ट्रेड डील हुई, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या-कुछ कहा, देखें वीडियो

PM Modi Speech In London: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के द्विपक्षीय दौरे पर हैं. उनके इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड डील (FTA) साइन की गई है. इस डील की पीएम मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर दोनों ने सराहना की. उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक दिन है.

इससे पहले लंदन शहर में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था. पीएम ने स्टार्मर का आभार जताया और द्विपक्षीय वार्ता को सकारात्मक बताया.

फ्री ट्रेड डील: UK के प्रोडक्ट अब सस्ते मिलेंगे

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में फ्री ट्रेड डील (FTA) का उल्‍लेख किया. उन्‍होंने कहा- इस FTA से भारतीय उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा होगा.

उन्होंने कहा, “यूके के प्रोडक्ट जैसे कपड़े और जूते अब सस्ते मिलेंगे.” इसके साथ ही भारत के सी फूड, टेक्सटाइल्स, फुटवियर, जेम्स एंड ज्वेलरी, इंजीनियरिंग गुड्स और प्रोसेस्ड फूड को ब्रिटेन की मार्केट में नए अवसर मिलेंगे. पीएम ने जोर देकर कहा कि यह समझौता MSME सेक्टर और कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा देगा. उन्होंने दावा किया कि यह डील यूके की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी और भारत में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा.

शिक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नया अध्याय

शिक्षा के क्षेत्र में भी पीएम मोदी ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि यूके की छह यूनिवर्सिटीज भारत में कैंपस खोल रही हैं, जिसमें हाल ही में गुरुग्राम में एक कैंपस शुरू हुआ है. इसके अलावा, AI, साइबर सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दोनों देश मिलकर काम करेंगे. पीएम ने कहा, “हम विजन 2035 पर बात करेंगे, जो टेक्नोलॉजी, डिफेंस, क्लाइमेट और एजुकेशन में मजबूत साझेदारी का रोडमैप होगा.” यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगा.

आतंकवाद और वैश्विक शांति पर बात

पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने पहलगाम में हाल के आतंकी हमले की निंदा के लिए ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का आभार जताया. उन्होंने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंडों का कोई स्थान नहीं है.” साथ ही, एक्सट्रीमिस्ट विचारधाराओं को लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग न करने देने पर जोर दिया. पीएम ने रूस-यूक्रेन संघर्ष, मिडिल ईस्ट की स्थिति और इंडो-पैसिफिक में शांति पर भी विचार साझा किए. उन्होंने कहा, “आज विस्तारवाद नहीं, विकासवाद का दौर है. सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरूरी है.”

क्रिकेट से सांस्कृतिक रिश्ते हुए मजबूत

क्रिकेट पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भारत और ब्रिटेन के लिए क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, एक भावना है.” इस बयान से दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूती मिली. उन्होंने क्रिकेट को दोनों देशों के बीच आपसी समझ का प्रतीक बताया.

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी का लंदन में हुआ जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

इस दौरान पीएम मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई. लंदन में पीएम मोदी के संबोधन ने भारत-ब्रिटेन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संदेश दिया. फ्री ट्रेड डील, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जैसे मुद्दों पर उनकी बातों ने दोनों देशों के भविष्य को लेकर आशा जताई. यह यात्रा न केवल आर्थिक, बल्कि सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत करेगी. पीएम की बातों से साफ है कि भारत वैश्विक स्थिरता और विकास में अहम भूमिका निभाने को तैयार है.

ये भी पढ़ें- PM Modi in Britain: किंग से मुलाकात, कीयर से सौदा…, PM Modi की ब्रिटेन यात्रा में छुपा है बड़ा संदेश

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

5 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

22 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

38 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago