दुनिया

पीएम मोदी आज पहुंचेंगे नामीबिया, हीरोज एकर में डॉ. सैम नुजोमा को देंगे श्रद्धांजलि, यूरेनियम एक्सपोर्ट से लेकर इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

PM Modi Namibia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद अपनी नामीबिया की यात्रा पर रवाना हो गए. पीएम मोदी (PM Modi)  की इस यात्रा को लेकर भारत के उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि भारत, अफ्रीकी देश नामीबिया से यूरेनियम आयात करने पर विचार कर रहा है. इसके अलावा, नामीबिया में हाल ही में हुई तेल और गैस की खोजें भी भारत के लिए रुचिकर क्षेत्र हैं.

उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि भारत की नजर नामीबिया के महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों पर है. उन्होंने भारत और नामीबिया के बीच संबंधों को अच्छे बताया और याद किया कि भारत नामीबिया की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाले पहले देशों में से एक था.

भारत और नामीबिया के बीच रिश्ते बहुत अच्छे

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की राज्य यात्रा से अपेक्षित उपलब्धियों पर पूछे गए सवाल पर श्रीवास्तव ने कहा, “भारत और नामीबिया के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं क्योंकि हमने यह रिश्ता 1946 में ही शुरू कर दिया था, जब भारत नामीबिया की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाले पहले देशों में से एक था. नामीबिया को जब स्वतंत्रता मिली, तब इन अच्छे संबंधों ने आर्थिक संबंधों का रूप ले लिया. प्रधानमंत्री की यात्रा 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हो रही है. इस दौरान व्यापार और निवेश को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा होगी. हमारी रुचि नामीबिया के महत्वपूर्ण खनिजों में है, और हमारी कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां यहां निवेश करना चाहती हैं.”

नामीबिया से यूरेनियम आयात करने की तैयारी

उन्होंने आगे कहा, “हम नामीबिया से यूरेनियम के आयात को लेकर विचार कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त, हाल ही में नामीबिया में तेल और गैस की खोजें हुई हैं, जो हमारे लिए दिलचस्प विषय हैं. हम रक्षा सहयोग पर भी चर्चा करेंगे क्योंकि नामीबिया भारत से रक्षा उत्पाद खरीदना चाहता है. इसके साथ ही, क्षमता निर्माण (Capacity Building) भारत-नामीबिया संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है, जिसे इस यात्रा के दौरान और मजबूत किया जाएगा.”

राष्ट्रपिता डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि देंगे PM Modi

राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम मोदी की यह यात्रा एक दिवसीय राज्य यात्रा होगी, जिसमें वे नामीबिया की राष्ट्रपति नेतुम्बो नांदी-नदैतवाह के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, ‘हीरोज एकर’ जाकर नामीबिया के राष्ट्रपिता डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि देंगे, देश की संसद को संबोधित करेंगे और वहां के भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी को मिला ब्राजील का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने किया सम्मानित, प्रधानमंत्री बोले- मेरे लिए गर्व की बात

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा एक दिन की है लेकिन कार्यक्रम बहुत ही व्यस्त है. राज्यसभा में स्वागत समारोह से लेकर एयरपोर्ट पर नामीबिया की विदेश मंत्री द्वारा स्वागत तक कई औपचारिक कार्यक्रम होंगे. प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत, हीरोज एकर में श्रद्धांजलि, संसद को संबोधन और प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ संवाद, यह सब शामिल होगा.”

पांच देशों की यात्रा पर हैं PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को ब्राज़ील की दो दिवसीय यात्रा पूरी कर नामीबिया रवाना हुए. वे राष्ट्रपति नेतुम्बो नांदी-नदैतवाह के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं. यह पीएम मोदी की पहली नामीबिया यात्रा होगी और भारत के किसी प्रधानमंत्री की तीसरी आधिकारिक नामीबिया यात्रा है. प्रधानमंत्री मोदी इस समय पांच देशों की यात्रा पर हैं, जिसमें नामीबिया अंतिम पड़ाव है. उन्होंने यह दौरा बुधवार को घाना से शुरू किया, उसके बाद वे त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना और ब्राज़ील गए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

17 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

26 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

38 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago