दुनिया

जून में अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, बाइडेन प्रशासन को भारती प्रधानमंत्री का बेसब्री से इंतजार

अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों में एक और नया आयाम जुड़ सकता है. भारत के बढ़ते कद को देखते हुए अमेरिका और भी अधिक रणनीतिक मामलों पर सहयोग देने का मन बना रहा है. भारत के साथ रिश्तों को और ज्यादा तवज्जों देने की कवायद अमेरिका का विदेश विभाग काफी तेजी से कर रहा है. अमेरिका के डिप्टी स्पोक्सपर्सन वेदांत पटेल ने कहा है कि अमेरिका भारत के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को ज्यादा मजबूत करने के पक्ष में हैं.

मोदी जा सकते है अमेरिका की यात्रा पर

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं. उनकी यात्रा से पहले अमेरिका की तरफ से दिए गए इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहे हैं. लेकिन, इतना तय है कि भारत की ताकत को समझते हुए अमेरिका और जरूरी रणनीतिक मामलों में साझेदारी के लिए बेकरार है और पीएम मोदी की यात्रा का उसे बेसब्री से इंतजार है.

वेदांत पटेल ने अपने एक बयान में कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के सदस्यों की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हैं. भारत के साथ हमारी एक महत्वपूर्ण साझेदारी है और हम इसे गहरा करने के लिए तत्पर हैं.”

आधिकारिक राजकीय यात्रा

गौरतलब है कि व्हाइट हाउस ने एक बयान में घोषणा की कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन अगले महीने आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे. व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए भारतीय के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे, जिसमें 22 जून को राजकीय रात्रिभोज शामिल होगा.”

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

29 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago