देश

जम्मू-कश्मीर का अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल गुलमर्ग जी20 कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है

G-20 summit in Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला का अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल गुलमर्ग मई के अंतिम सप्ताह में जी -20 देशों के पर्यटन प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए तैयार है. माना जा रहा है कि इससे राज्य में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा. इस संबंध में, जिला प्रशासन बारामूला सभी संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है. इस उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा योजना के बीच जिले में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं.

खुले रहेंगे बाजार

जी -20 देशों की बैठक के लिए होने वाले भव्य आयोजन के दौरान कहीं भी कोई पाबंदी नहीं होगी. जबकि स्कूल, कॉलेज और बाजार खुले रहेंगे. सभी मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चलेगा और वि देशी प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए एक उचित यातायात परामर्श अग्रिम रूप से जारी किया जाएगा. गुलमर्ग में स्वागत बोर्ड और संकेतक लगाए गए थे. श्रीनगर से गुलमर्ग की सड़क, नरबल-गुलमर्ग खंड को नया रूप दिया जा रहा है.

दीवारों पर चित्रकारी

जिले में मौजूदा संरचनाओं के सौंदर्य मूल्य को बढ़ाने के लिए फुटपाथ विकसित किए गए हैं, सड़कों को सजाया जा रहा है, होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं और सरकारी और कॉमर्शियल भवनों की दीवारों पर खूबसूरत चित्रकारी की जा रही है. इस बीच सभी विकासात्मक और सौंदर्यीकरण कार्यों की निगरानी जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) बारामूला, डॉ. सैयद सेहरिश असगर द्वारा की जा रही है. उन्होंने दावा किया है कि मंच तैयार है और सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

इसे भी पढ़ें: “हम आशावादी और आश्वस्त हैं कि विकास दर 6.5 प्रतिशत के करीब रहेगी”- शक्तिकांत दास

डबल शिफ्ट में चल रहा है काम

डॉ सेहरिश ने विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी मौजूदा कार्यों में डबल शिफ्ट में काम करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बारामूला में विकासात्मक गतिविधियों को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के बीच अधिक समन्वय और तालमेल पर जोर दिया.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago