दुनिया

BRICS Summit 2025: PM मोदी की ब्राजील यात्रा ऐतिहासिक होगी, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी मजबूती

महिमा कटारिया, ब्राजील.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक पांच देशों- घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया – की यात्रा पर हैं. इस यात्रा का मुख्य आकर्षण 6-7 जुलाई को रियो डी जनेरियो में आयोजित होने जा रहा 17वां BRICS शिखर सम्मेलन है. यह यात्रा भारत के वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने और BRICS मंच पर सहयोग को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

पीएम मोदी 5 से 8 जुलाई तक ब्राजील में रहेंगे. बताया जा रहा है कि यह 57 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना (उसके बाद ब्राजील) की राजकीय यात्रा हो रही है. पीएम मोदी वहां राष्ट्रपति लुइज लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. उनके इस इस दौरे में आतंकवाद रोधी समझौते की उम्मीद है, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा. भारतीय दूतावास के अनुसार, यह यात्रा व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी.

BRICS शिखर सम्मेलन का महत्व

रियो डी जनेरियो में होने वाला BRICS शिखर सम्मेलन वैश्विक शासन सुधार, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल सहयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा. भारत, BRICS के संस्थापक सदस्य के रूप में, वैश्विक दक्षिण के लिए वैकल्पिक वित्तपोषण और व्यापार मॉडल को बढ़ावा देने पर जोर देगा. भारतीय राजदूत दिनेश भाटिया ने बताया कि यह शिखर सम्मेलन भारत की अगले साल की BRICS अध्यक्षता के लिए भी महत्वपूर्ण है. भारतीय व्यापारिक नेताओं ने BRICS देशों के बीच स्थानीय मुद्रा में व्यापार और डिजिटल सहयोग की वकालत की है.

भारतीय समुदाय में दिख रहा उत्साह

ब्राजील में भारतीय समुदाय पीएम मोदी के स्वागत के लिए उत्साहित है. पद्म श्री पुरस्कार विजेता योगी आचार्य जोनास मासेटी ने उम्मीद जताई कि पीएम उनके आश्रम का दौरा करेंगे. यह यात्रा भारत-ब्राजील सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और गहरा करेगी. पीएम मोदी की यह यात्रा वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को मजबूत करने और BRICS के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

पायलट खुद ही प्लेन क्रैश करना चाहता था? सऊदी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामलाम

Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…

3 minutes ago

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

19 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

25 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

36 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

38 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

40 minutes ago