अमेरिका यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फोटो: IANS)
PM Modi US Visit for Quad Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (21 सितंबर) देर शाम अमेरिका के फिलाडेल्फिया पहुंच गए, जहां वह विलमिंगटन, डेलावेयर में चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम मोदी शनिवार को ही अमेरिका (America) की अपनी तीन दिवसीय यात्रा (21 से 23 सितंबर) पर रवाना हुए हैं.
क्वाड नेताओं के लिए एक स्वागत संदेश में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा कि ये नेता केवल एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक (हिंद-प्रशांत क्षेत्र) को सुनिश्चित करने के लिए ही आवश्यक नहीं हैं, ये मेरे और हमारे राष्ट्र के मित्र हैं. बाइडेन ने कहा, ‘शिखर सम्मेलन में हम जो कुछ भी हासिल करेंगे, उसके लिए मैं उत्सुक हूं.’
शिखर सम्मेलन की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 21 सितंबर को अपने गृहनगर में कर रहे हैं. भारत द्वारा 2025 में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की उम्मीद है.
अमेरिका रवाना होने से पहले रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में शिखर सम्मेलन के लिए अपनी योजनाओं को बताया था. उन्होंने कहा, ‘आज मैं राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा अपने गृहनगर विलमिंगटन में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं.’
उन्होंने कहा, ‘मैं अपने सहयोगियों राष्ट्रपति बाइडेन, प्रधानमंत्री (एंथनी) अल्बानीज (ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री) और प्रधानमंत्री (फूमियो) किशिदा (जापान के प्रधानमंत्री) के साथ क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं. यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है.’
ये भी पढ़ें: ‘इंडिया आउट’ का नारा देने चले थे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, अब संकट के समय में भारत ने किया ये बड़ा सहयोग
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन के साथ उनकी बैठक दोनों देशों को ‘भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए’ नए रास्ते तैयार करने में मदद करेगी.
उन्होंने कहा, ‘मैं भारतीय प्रवासियों और महत्वपूर्ण अमेरिकी व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जो प्रमुख हितधारक हैं और दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच अद्वितीय साझेदारी को जीवंतता प्रदान करते हैं.’
क्वाड देशों में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज (Anthony Albanese) और जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा (Fumio Kishida) के साथ क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
अपनी यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे और प्रमुख कंपनियों के सीईओ से बातचीत करेंगे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग बायोटेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर के अत्याधुनिक क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की जाएगी.
तीसरे दिन 23 सितंबर को प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे. शिखर सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे ‘पीढ़ी में एक बार होने वाला संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन’ कहा है.
ये सम्मेलन ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है, जब इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ रहा है और रूस-यूक्रेन तथा इजरायल-हमास के बीच युद्ध चल रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…