देश

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर बेसमेंट में डूबने से मृत नेविन डाल्विन के पिता की जांच अधिकारी बदलने की याचिका कोर्ट ने की खारिज

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर बेसमेंट में डूबने से मृत नेविन डाल्विन के पिता डाल्विन सुरेश को राऊज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने सुरेश की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने मामले में जांच अधिकारी बदलने, महानिरीक्षक से नीचे के रैंक के अधिकारी से जांच कराने इत्यादि की मांग की थी.

इसके अलावा याचिका में उन्होंने जांच की निगरानी करने और सीबीआई को एमसीडी, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस आदि के अधिकारियों से पूछताछ करने और उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश देने की मांग की थी. राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत गर्ग ने याची और सीबीआई के वकील की दलीलें सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी. उन्होंने 20 सितंबर को पारित आदेश में कहा चूंकि यह अदालत सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने और अपराध की जांच करने का निर्देश देने के संबंध में धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत शक्तियों का प्रयोग नहीं करती है, इसलिए यह अदालत जांच की निगरानी भी नहीं कर सकती, जांच अधिकारी (आईओ) को बदलने का निर्देश नहीं दे सकती.

अदालत ने कहा कि अन्यथा भी दिल्ली उच्च न्यायालय के 2 अगस्त 2024 के आदेश के माध्यम से जिसके द्वारा सीबीआई को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था, उच्च न्यायालय ने मुख्य केंद्रीय सतर्कता आयुक्त को नियमित आधार पर सीबीआई द्वारा की जा रही जांच की प्रगति की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया था. वरिष्ठ लोक अभियोजक द्वारा अदालत को सूचित किया गया कि जांच की निगरानी सीवीसी द्वारा की जा रही है.

याची ने कहा कि जब परिसर के भौतिक सत्यापन के बाद 9 जुलाई 2024 को फायर एनओसी जारी की गई थी, तब भी दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) या एमसीडी के अधिकारियों को अवैध लाइब्रेरी के अस्तित्व का पता नहीं चला. 26 जून को एक छात्र किशोर सिंह कुशवाहा द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद भी परिसर के दुरुपयोग को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

5 seconds ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

2 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

4 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

15 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

26 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

31 minutes ago