दुनिया

China News: चीन में रहस्यमयी बीमारी से हाहाकार, अस्पतालों में लगी लंबी-लंबी कतारें, WHO ने मांगी रिपोर्ट

Pneumonia Outbreak: चीन में एक रहस्यमयी बीमारी ने हाहाकार मचा दिया है. चीन के कई शहरों में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी बच्चों में तेजी के साथ फैल रही है. जिसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बीजिंग से इस बीमारी के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के कई अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी से पीड़ित सैकड़ों बच्चे भर्ती हो रहे हैं. अस्पतालों में इन बच्चों को इलाज के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं.

बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस घातक बीमारी से पीड़ित बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. WHO ने कहा कि चीनी अधिकारियों ने 12 नवंबर को एक मीडिया को संबोधित करते हुए चीन में सांस संबंधी बीमारियों के बढ़ोतरी को लेकर जानकारी दी थी.

WHO ने मांगी रिपोर्ट

WHO ने चीन में फैली इस बीमारी के लिए कोविड-19 के प्रतिबंधों में ढील देने को जिम्मेदार ठहराया है. WHO ने बीमार हुए चीनी बच्चों में इनफ्लूएंजा, SARS-CoV-2, माइकोप्लाज्मा निमोनिया को लेकर अतिरिक्त जानकारी मांगी है. चीन में फैली इस बीमारी की घटनाएं कोविड जैसे लक्षणों को दोहराती नजर आ रही हैं.

फेफड़ों में बन रही गांठ

वहीं चीन के एक स्थानीय समाचार चैनस ने बीमार बच्चों के परिजनों के हवाले से बताया है कि इस बीमारी का कोई नया लक्षण नहीं है, बल्कि बच्चों के शरीर का टेंपरेचर लगातार बढ़ा रहता है. फेफड़ों में गांठ जैसी चीज बन जाती है. इस बीमारी के बच्चों में तेजी से फैलने के बाद अस्पतालों में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. बीमारियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट प्रोमेड मेल अलर्ट में एक मेडिकल स्टाफ के हवाले से लिखा है कि मरीजों को 2 घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- G-20 Summit की PM मोदी ने की अध्यक्षता, सदस्य देशों संग हुई वार्ता का एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण ने दिया ब्यौरा

दूसरी तरफ चाइना डेली रिपोर्ट के अनुसार, चीन में सांस संबंधी इन्फेक्शन की बीमारी चरम पर है. जिसमें कई तरह के पैथोजन्स लोगों के बीच में फैल रहे हैं. इस बीमारी की चपेट में कुछ शिक्षक भी आ गए हैं. बीमारी को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago