देश

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलने वाला है मौसम, IMD ने दिया 7 दिनों का अपडेट, जानें यूपी-बिहार का हाल

देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर में ठंड का असर शुरू हो चुका है. अब लोगो को सुबह के वक्त भीषण कोहरा और गलन अहसास होने लगा है. वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम शुष्क देखने को मिल रहा है. ठंड का इंतजार करने वाले लोगो का इंतजार अब खत्म हो चुका है. वहीं मौसम विभाग ने बताया कि 25 नवंबर से पूर्वी हवाओं के साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोत्र उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है. जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में होगा बदलाव

इस विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है. मिली जानकारी के अनुसार 24 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी बदलने वाला है. देश की राजधानी में  24-27 नवंबर को आसमान में बादल का अनुमान लगाया गया है. बता दें कि इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 27 नवंबर को देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Kapurthala Gurudwara Firing: गुरुद्वारे में निहंग सिख ने बरसाई गोलियां, एक पुलिसकर्मी की मौत, तीन जवान घायल

यूपी के मौसम का हाल

वहीं हम उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो राज्य में अब धीरे-धीरे ठंड का असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते रात के समय आम लोगों का घरों से निकलना कम हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो 23 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी का मौसम शुष्क रह सकता है. 24-27 नवंबर को भी मौसम वैसा ही बना रहने वाला है. 28 नवंबर को राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है. वहीं बरेली में बुधवार को सबसे कम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. साथ ही अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. बात करें मुजफ्फरनगर की तो यहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है.

बिहार के मौसम का हाल

हम बात करें बिहार के मौसम की तो राजधानी पटना समेत कई जिलों में पारा तेजी गिरा है. पटना में सुबह के दौरान कोहरा और ठंड का असर दिख रहा है. बिहार के कई जिलों  में 21 और 22 नवंबर की सुबह धूप की रौशनी के दौरान भी हल्की ठंड देखने को मिली है.

Dimple Yadav

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

36 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

49 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

58 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago