देश

Rajasthan Election 2023: “बीजेपी वाले सिर्फ 25 नवंबर तक के मेहमान”, अशोक गहलोत बोले- प्रधानमंत्री अभिनेता हैं

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. जिसको लेकर जोर-शोर से चल रहा प्रचार अभियान आज (23 नवंबर) शाम को 6 बजे थम जाएगा. ऐसे में सभी नेता अपने उम्मीदवारों और पार्टियों के समर्थन में वोट मांगने में जुटे हुए हैं. जिसमें एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी नेताओं पर हमला बोला है. अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग राज्य में 25 नवंबर के बाद नहीं दिखाई देंगे. सिर्फ तभी तक मेहमान हैं.

“मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की तैयारी थी”

अशोक गहलोत ने कहा कि एक साजिश के तहत लाल डायरी और महादेव ऐप का मामला उछाला जा रहा है. इस मामले में मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की पूरी साजिश रची जा चुकी थी. राजस्थान में ईडी ने 50 छापे मारे, लेकिन क्या हुआ?

“प्रधानमंत्री एक अभिनेता हैं और वो एक्टिंग करते हैं”

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर आगे हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एक अभिनेता हैं और वो एक्टिंग करते हैं. कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में शानदार काम किया है, एक से बढ़कर एक कानून बनाए गए हैं. कांग्रेस के काम को देखकर इन लोगों को चैन नहीं पड़ रहा है. यहां हो रहे विकास से ये लोग परेशान हैं. इसलिए लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं.

राजस्थान में जनता को भड़काया जा रहा है- गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि “राजस्थान में जनता को भड़काया जा रहा है. राजस्थान में चुनाव में हिंसा और तनाव की बात की जा रही है. कन्हैयालाल को मारने वाले लोग इनके ही लोग थे. बीजेपी के लोग इसलिए धावा बोल रहे हैं क्योंकि सरकार को नहीं गिरा पाए थे. सरकार गिराने में असफल हो गए थे. इनका लोटस ऑपरेशन कामयाब नहीं हुआ था. इनके जो नेता राज्य में आ रहे हैं वो सिर्फ 25 नवंबर तक के लिए मेहमान हैं, इसके बाद कोई दिखाई नहीं देगा.”

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: मशीन में खराबी आने के बाद रुका ड्रिलिंग का काम, बुलाई गई एक्सपर्ट की टीम

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि “हमने अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव को विधानसभा स्तर पर रखा जाए. आप(भाजपा) हमारी 10 गारंटियों पर बहस कीजिए, उसकी कमियां बताइए, लेकिन राजस्थान में उस पर बहस नहीं हो रही है. जितने नेता आते हैं शाम से सुबह तक, एक ही तरह की भाषा बोलते हैं. ये हिंसात्मक भाषा है. इन्हें(भाजपा) जनता को इस प्रकार से भड़काने का अधिकार नहीं है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

57 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago