दुनिया

न्यूयॉर्क में ‘मोदी एंड यूएस’ सुपर शो, नासाउ कॉलेजियम में जुटे 13,500 से ज्यादा लोग, इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Modi & US Programme: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क में एक बड़ा सामुदायिक कार्यक्रम ‘मोदी एंड यूएस’ आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में हजारों लोग जुटे. यहां पारंपरिक संगीत प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न समूहों के कलाकार कई दिनों से तैयारी कर रहे थे. आज उनमें से कुछ कलाकारों ने पीएम मोदी की मौजूदगी में ‘यक्षगान’ प्रस्तुत किया, जो कर्नाटक के तटीय जिलों और केरल के कुछ हिस्सों का पारंपरिक लोक नृत्य है.

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के सुपर शो के दौरान देवी श्रीप्रसाद, हनुमान काइंड और आदित्य गढ़वी ने न्यूयॉर्क के नासाउ कॉलेजियम में 13,500 से अधिक की भीड़ के सामने परफॉर्मेंस दी. आदित्य गढ़वी ने अपने सुपरहिट ट्रैक ‘खालसी’ से दर्शकों का मनोरंजन किया.

मशहूर हिप-हॉप कलाकार हनुमान काइंड ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन किया. यह पहली बार था कि इन सितारों ने एक ही मंच पर एक साथ प्रस्तुति दी, जिससे दर्शकों के लिए यह वास्तव में एक यादगार अनुभव बन गया.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नासाउ वेटरंस कॉलेजियम पहुंचे, जहां उन्होंने उत्साही भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया.

अमेरिका में प्रवासियों से मुखातिब पीएम मोदी

‘Modi & US’ कार्यक्रम में पीएम मोदी का संबोधन एक ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित हआ, जो न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में नासाउ वेटरंस कॉलेजियम में हुआ, जहां 42 विभिन्न राज्यों से 13,000 से ज्यादा भारतीय पवासी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एकत्र हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

32 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

39 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

46 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago