Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

न्यूयॉर्क में ‘मोदी एंड यूएस’ सुपर शो, नासाउ कॉलेजियम में जुटे 13,500 से ज्यादा लोग, इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान न्यूयार्क में ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम हुआ. उनके स्वागत के लिए गायक आदित्य गढ़वी समेत कई विख्यात कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. यहीं पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Modi & US Programme: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क में एक बड़ा सामुदायिक कार्यक्रम ‘मोदी एंड यूएस’ आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में हजारों लोग जुटे. यहां पारंपरिक संगीत प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न समूहों के कलाकार कई दिनों से तैयारी कर रहे थे. आज उनमें से कुछ कलाकारों ने पीएम मोदी की मौजूदगी में ‘यक्षगान’ प्रस्तुत किया, जो कर्नाटक के तटीय जिलों और केरल के कुछ हिस्सों का पारंपरिक लोक नृत्य है.

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के सुपर शो के दौरान देवी श्रीप्रसाद, हनुमान काइंड और आदित्य गढ़वी ने न्यूयॉर्क के नासाउ कॉलेजियम में 13,500 से अधिक की भीड़ के सामने परफॉर्मेंस दी. आदित्य गढ़वी ने अपने सुपरहिट ट्रैक ‘खालसी’ से दर्शकों का मनोरंजन किया.

मशहूर हिप-हॉप कलाकार हनुमान काइंड ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन किया. यह पहली बार था कि इन सितारों ने एक ही मंच पर एक साथ प्रस्तुति दी, जिससे दर्शकों के लिए यह वास्तव में एक यादगार अनुभव बन गया.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नासाउ वेटरंस कॉलेजियम पहुंचे, जहां उन्होंने उत्साही भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया.

अमेरिका में प्रवासियों से मुखातिब पीएम मोदी

‘Modi & US’ कार्यक्रम में पीएम मोदी का संबोधन एक ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित हआ, जो न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में नासाउ वेटरंस कॉलेजियम में हुआ, जहां 42 विभिन्न राज्यों से 13,000 से ज्यादा भारतीय पवासी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एकत्र हुए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital