Pakistan News: विवादास्पद इस्लामी उपदेशक और भारत का वांछित भगोड़ा जाकिर नाइक शहबाज शरीफ सरकार के बुलावे पर पाकिस्तान का दौरा करने वाला है. अगले महीने वह कई पाकिस्तानी शहरों में पब्लिक लेक्चर देगा. नाइक ने खुद ये बताया है कि वह अपने बेटे फारिक नाइक के साथ इस्लामाबाद, लाहौर और कराची में जनसभाएं करेगा.
नाइक के पाकिस्तान दौरे की शुरुआत 5 अक्टूबर को कराची से होगी और 20 अक्टूबर को इस्लामाबाद में यह खत्म होगा. नाइक का कराची में कार्यक्रम बाग-ए-कायद में होगा. यह जगह पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की मजार के सामने स्थित है.
कई सूबों के मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत जाकिर का वेलकम
नाइक को पाकिस्तानी सरकार का निमंत्रण मिलने के बाद ऐसी संभावना है कि कराची और लाहौर में संबंधित मुख्यमंत्री उसका स्वागत करेंगे. उसकी इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात हो सकती है.
कई वर्षों से मलेशिया में रह रहा है यह वांछित भगोड़ा
नाइक भारत में एक वांछित भगोड़ा है जो कई वर्षों से मलेशिया में रह रहा है. 2017 में, बांग्लादेश के अधिकारियों ने दावा किया था कि ढाका के एक कैफे पर हमला करने वालों में से एक, जाकिर नाइक से प्रेरित था. इस घटना में 22 लोग मारे गए थे. बाद में उसी वर्ष, भारत की एनआईए ने भी नाइक पर गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने और धार्मिक घृणा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके बाद से नाइक मलेशिया में रह रहा है क्योंकि यहां की सरकार ने उसे संरक्षण दिया है.
पाकिस्तान समय समय पर इसके समर्थन में आया
जाकिर को पाकिस्तान से व्यापक समर्थन मिलता है, लेकिन वहां विभिन्न संप्रदायों से कई धार्मिक आवाजें ऐसी भी हैं, जो उससे सहमत नहीं हैं और एक धार्मिक उपदेशक के रूप में उसका विरोध करती हैं. भारत छोड़ने के बाद नाइक का पसंदीदा ठिकाना पाकिस्तान था. हालांकि, उसने मलेशिया जाने का फैसला किया और तर्क दिया कि अगर वह पाकिस्तान चला जाता, तो उसे आईएसआई एजेंट करार दे दिया जाता.
मैं पाक जाता तो भारत मुझे ISI एजेंट बताता: नाइक
नाइक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, “शरिया हमें बड़े नुकसान से बचने के लिए कम नुकसान को स्वीकार करना सिखाता है. अगर मैं पाकिस्तान चला जाता तो भारत मुझे आईएसआई एजेंट करार दे देता और मेरी संस्था को बंद कर देता.”
बहरहाल, जाकिर की अगले महीने होने वाली यात्रा एक बार फिर नई दिल्ली इन दावों को मजबूती देती है कि पाकिस्तान भारत में वांछित व्यक्तियों का स्वागत करता है और उन्हें सुविधाएं प्रदान करता है.
लादेन, हाफिज सईद, दाऊद की पनाहगाह रहा पाक
राजनीतिक विश्लेषक कामरान यूसुफ कहते हैं, “डॉ. नाइक की यात्रा पाकिस्तान में एक बड़ी घटना होगी, लेकिन इससे भारत के साथ संबंधों में और खिंचाव आएगा. भारत पहले से ही दावा करता रहा है कि पाकिस्तान ओसामा बिन लादेन, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और भारत विरोधी एजेंडे वाले अन्य लोगों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह है. अब जब नाइक का देश में स्वागत होगा, तो इससे पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आरोपों को बल मिलेगा.”
– भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…