अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ.
अमेरिका की ट्रंप सरकार के अफसरों की लापरवाही एक बार फिर से सामने आई है. हूती विद्रोहियों पर अमेरिका के बनाए गए हमले का प्लान लीक हो गया है, जिसको लेकर हड़कंप मच गया है. ये गलती इस बार खुद रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने की है.
बताया जा रहा है कि पीट हेगसेथ ने यह संवेदनशील जानकारी मैसेजिंग ऐप Signal के एक प्राइवेट ग्रुप में साझा की थी. इस ग्रुप का नाम Defense Team Huddle था, जिसे जनवरी 2025 में खुद हेगसेथ ने बनाया था.
इस ग्रुप में उनकी पत्नी जेनिफर राउचेट हेगसेथ, भाई फिल हेगसेथ और निजी वकील टिम पार्लटोर समेत लगभग दर्जनभर लोग जुड़े थे. हैरानी की बात ये है कि हेगसेथ ने ये जानकारियां सरकारी डिवाइस की बजाय अपने निजी मोबाइल से साझा की थीं.
यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले मार्च में भी हूती विद्रोहियों पर हमले की योजना लीक हो चुकी थी. तब भी यही Signal ऐप चर्चा में आया था. उस समय अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज ने गलती से पत्रकार जेफरी गोल्डबर्ग को इस गोपनीय ग्रुप में जोड़ने की कोशिश की थी. जेफरी, The Atlantic मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ हैं.
यह भी पढ़े-ं JD Vance India Visit: आज भारत आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, जानिए उनके 4 दिवसीय दौरे के एजेंडे क्या होंगे
गोल्डबर्ग को 13 मार्च को एक ग्रुप “Houthi PC small group” में जोड़ा गया, जिसमें अमेरिकी हमले की तैयारी की लाइव जानकारी दी जा रही थी. उन्होंने अपने आर्टिकल में लिखा कि 15 मार्च को उन्हें सुबह 11:44 बजे ही जानकारी मिल गई थी कि यमन में दोपहर बाद हमला होने वाला है. इस प्लान को रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने खुद शेयर किया था.
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…