Categories: दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की से की मुलाकात, भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दोहराई बात

PM Modi Meeting with Zelensky: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय बैठक के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से कहा कि भारत यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को सुगम बनाने के लिए हरसंभव मदद को तैयार हैं. दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की और यूक्रेन की स्थिति के साथ-साथ शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने के तरीके पर चर्चा की.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कूटनीति और संवाद के साथ-साथ सभी हितधारकों के बीच जुड़ाव के माध्यम से यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में भारत के “स्पष्ट, सुसंगत और रचनात्मक” दृष्टिकोण को दोहराया.

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के बाद एक्स पोस्ट में कहा, “न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की. पिछले महीने यूक्रेन की मेरी यात्रा के दौरान हमने जिन द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया था उसे हम लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान और शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत के समर्थन की बात दोहराई.”

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री की हाल की यूक्रेन यात्रा को याद किया और द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर सुदृढ़ीकरण पर संतोष व्यक्त किया. तीन महीने से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की.

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर अगस्त में यूक्रेन का दौरा किया था. यह यात्रा महत्वपूर्ण थी क्योंकि 1992 में द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना के बाद से यह पहली बार था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन का दौरा किया था.

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया था कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में अक्सर तटस्थ कहे जाने वाले भारत ने हमेशा शांति के लिए दृढ़ता से पक्ष लिया है.

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

18 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

46 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

57 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago