Sultanpur encounter: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने वाले एक और बदमाश को एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया. इस घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल खड़े करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। जिस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यूपी में उनकी सरकार माफियाओं के सरगना के रूप में रही थी। स्वाभाविक है कि उनका रिश्ता माफियाओं से जुड़ा हुआ है। इसलिए, जब किसी अपराधी पर कड़ी कारवाई होती है तो उन्हें तकलीफ होती है.
वहीं, रेप की घटनाओं पर विपक्ष के आरोपों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कभी नहीं चुप रहती है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुप रहते हैं. जब कोई घटना बंगाल में होती है तो विपक्ष की जुबान बंद रहती है. बांग्लादेश पर उनकी जुबान बंद रहती है. जबकि, उत्तर प्रदेश और बिहार के नवादा में कोई घटना होती है तो उनकी जुबान खुल जाती है. मुस्लिम और गुंडों के साथ मिलकर बंगाल की सरकार चल रही है.
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…