दुनिया

एपस्टीन का ‘गंदा’ खेल; राजा के भाई की आपत्तिजनक तस्वीरें लीक, ट्रंप की बेटी इवांका से भी जुड़े थे तार?

Epstein Files: ब्रिटिश राजपरिवार के गलियारों से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है. इसे आप केवल एक विवाद नहीं, बल्कि राजशाही के दामन पर लगा अब तक का सबसे गहरा दाग कह सकते हैं.

अमेरिकी न्याय विभाग ने कुख्यात सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन के केस से जुड़ी कुछ नई फाइलें सार्वजनिक की हैं, जिन्हें ‘एपस्टीन फाइल्स’ कहा जा रहा है. इन दस्तावेजों ने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के भाई, प्रिंस एंड्रयू की जो तस्वीर पेश की है, उसने सनसनी मचा दी है.

वह तस्वीरें, जिन्होंने सबको शर्मसार कर दिया

इन फाइलों में प्रिंस एंड्रयू की तीन ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें किसी भी नजरिए से ‘शाही’ नहीं कहा जा सकता. इन तस्वीरों में एंड्रयू फर्श पर लेटी एक महिला के ऊपर झुकते हुए दिखाई दे रहे हैं. सफेद पोलो शर्ट और जींस पहने एंड्रयू नंगे पैर हैं और एक फोटो में तो वह सीधे कैमरे की तरफ घूरते हुए दिख रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में उनका हाथ महिला के पेट पर है.

महिला का चेहरा फिलहाल छिपाया गया है, लेकिन इन तस्वीरों ने प्रिंस एंड्रयू के उन तमाम दावों की पोल खोल दी है जो उन्होंने खुद को पाक-साफ बताने के लिए किए थे.

बकिंघम पैलेस में डिनर का कच्चा चिट्ठा

सिर्फ तस्वीरें ही नहीं, बल्कि एपस्टीन और एंड्रयू के बीच हुए ईमेल्स की बातचीत और भी ज्यादा चौंकाने वाली है. रिकॉर्ड्स बताते हैं कि साल 2010 में, जब एपस्टीन नाबालिगों के यौन शोषण के केस में जेल की सजा काट चुका था, तब भी प्रिंस एंड्रयू उससे दोस्ती निभा रहे थे. एक ईमेल में एपस्टीन ने एंड्रयू को एक 26 साल की खूबसूरत रूसी महिला से मिलवाने की पेशकश की थी.

हैरानी की बात यह है कि एंड्रयू ने न केवल इसमें दिलचस्पी दिखाई, बल्कि एपस्टीन को पूरी प्राइवेसी का भरोसा देते हुए बकिंघम पैलेस में डिनर पर आमंत्रित किया. उन्होंने लिखा कि पैलेस में उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा और वहां काफी प्राइवेसी रहेगी. यह खुलासा उनके उस पुराने झूठ को पूरी तरह बेनकाब करता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह एपस्टीन से केवल अपनी दोस्ती खत्म करने के लिए मिले थे.

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड वॉच लिस्ट रिपोर्ट अलर्ट: पाकिस्तान में हिंदुओं पर ही नहीं इसाइंयो पर भी हो रहा है अत्याचार

पूरा परिवार घेरे में

इन फाइलों की तपिश सिर्फ एंड्रयू तक सीमित नहीं है. उनकी पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन का नाम भी इसमें उछला है. पता चला है कि सारा ने अपना कर्ज चुकाने के लिए एपस्टीन से आर्थिक मदद ली थी और उसे एक ईमेल में ‘लेजेंड’ और ‘अपने भाई जैसा’ बताया था. वहीं, एपस्टीन की पार्टनर गिसलेन मैक्सवेल के साथ भी एंड्रयू के बेहद करीबी रिश्तों का खुलासा हुआ है.

बिल गेट्स और ट्रंप का भी जिक्र

एपस्टीन की ये फाइलें केवल ब्रिटिश राजपरिवार तक नहीं रुकतीं. इसमें दुनिया के कई दिग्गज नामों का जिक्र है. फाइल्स के मुताबिक, एपस्टीन ने दावा किया था कि माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को रूसी महिलाओं से संक्रमण हुआ था. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी कुछ मसाज पार्लर कर्मियों ने चौंकाने वाले दावे किए हैं. हालांकि, इन हस्तियों ने हमेशा इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago