दुनिया

रूसी सेना में शामिल हो गए थे अमृतसर के तेजपाल, यूक्रेन से चल रही लड़ाई में गंवाई जान, अब भारत लाया जाएगा शव

Amritsar Tejpal Singh News: पंजाब के अमृतसर में रहने वाले तेजपाल सिंह के बारे में रूस से खबर आई है. तेजपाल रूस गए थे और वहां सेना में शामिल हो गए थे. यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उनकी मौत हो गई थी. अब रूसी दूतावास ने बताया है कि उनके शव को भारत पहुंचाया जाएगा.

अधिकारियों के मुताबिक, तेजपाल सिंह के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए दूतावास ने पंजाब के अमृतसर में रह रहे तेजपाल सिंह के परिवार से डीएनए रिपोर्ट मांगी है. उनका परिवार भारत सरकार से तेजपाल का शव भारत लाने की गुहार लगा रहा है.

पत्नी परमिंदर बोलीं- शव कहां है पता नहीं

तेजपाल की पत्नी परमिंदर कौर ने बताया कि दूतावास ने उनके पति की मां की डीएनए रिपोर्ट मांगी है, ताकि शव की शिनाख्त की जा सके. उन्‍होंने कहा कि तेजपाल सिंह रूसी सेना में शामिल हो गए थे. यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उनकी मौत हो गई थी. मुझे पति का शव देखना है.

पुलिस तेजपाल की फाइलें लेकर चली गई

तेजपाल की पत्नी ने कहा, “मेरे पति के शव के बारे में मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. सिर्फ डीएनए रिपोर्ट मांगी गई है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस घर आई थी और तेजपाल की फाइलें साथ लेकर चली गई है. आगे की जानकारी देने के लिए परिवार के सदस्यों को सोमवार को मिलने के लिए बुलाया गया है.”

3 महीने तक मौत की खबर नहीं मिली

उन्होंने कहा कि हमें तीन महीने तक तेजपाल की मौत की खबर तक नहीं थी. लेकिन, 9 जून को परिवार को तेजपाल की मौत के बारे में पता चला. उनकी मौत करीब पांच महीने पहले हुई थी. हमारे बच्चे सिर्फ इंतजार करते रहे कि पापा से वीडियो कॉल पर बात होगी। वहीं, तेजपाल की मां ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैं अपने बेटे का अंतिम संस्कार करना चाहती हूं. अगर हमारी सरकारें अच्छी होतीं तो मेरा बेटा आज विदेश जाकर नहीं मरता.”

इसी साल जनवरी में रूस गए थे तेजपाल

तेजपाल सिंह इस साल जनवरी में रूस गया था. कुछ समय बाद ही वह रूस की सेना में शामिल हो गया और यूक्रेन में युद्ध के दौरान शहीद हो गया. मार्च में ही तेजपाल की मौत हुई थी, लेकिन परिवार को उसकी मौत की खबर 9 जून को मिली.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

2 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

4 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

23 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

24 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

36 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

48 minutes ago