Alaska Summit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार (15 अगस्त) को कहा कि ट्रंप प्रशासन के सत्ता में आने के बाद से अमेरिका और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ा है. ट्रंप के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने कहा कि ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से अमेरिका-रूस व्यापार में 20 प्रतिशत की ‘प्रतीकात्मक’ वृद्धि देखी गई है.
पुतिन ने कहा, “जब नया प्रशासन सत्ता में आया, तो द्विपक्षीय व्यापार बढ़ने लगा. यह अभी भी बहुत प्रतीकात्मक है. फिर भी, हमारी वृद्धि 20 प्रतिशत है.” उन्होंने संकेत दिया कि रूस और अमेरिका अभी भी एक-दूसरे को ट्रेड और बिजनेस की पेशकश कर सकते हैं.
पुतिन (Putin) ने कहा, “हमारे पास संयुक्त कार्य के कई आयाम हैं. रूस और अमेरिका व्यापार, डिजिटल, उच्च तकनीक और अंतरिक्ष अन्वेषण (Space Explration) में एक-दूसरे को बहुत कुछ दे सकते हैं.”
रूसी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए टैरिफ लगा रहा है.
इस महीने की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यूक्रेन युद्ध के बाद भारत पर लगे टैरिफ के बावजूद रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर जुर्माना लगाया था. भारत का टैरिफ अब 50 प्रतिशत है और 27 अगस्त से लागू होगा. विदेश मंत्रालय ने ट्रम्प द्वारा टैरिफ को दोगुना किये जाने के बाद इसे अनुचित बताया था.
ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ में रियायतों की घोषणा नहीं की है. जबकि पुतिन के बयान से पता चलता है कि ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका ने रूस के साथ व्यापार बढ़ाया है. इसी को लेकर भारत ने बार-बार चीन सहित अन्य देशों के उदाहरण दिए हैं, जिन्होंने बिना किसी परिणाम का सामना किए रूस से ऊर्जा खरीदना जारी रखा है. वहीं भारत अभी भी एकमात्र ऐसा देश है जिस पर रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाया जाता है.
ये भी पढ़ें: अलास्का में ट्रंप-पुतिन मुलाकात के क्या हैं मायने? पुतिन के लिए यह मुलाकात क्यों मानी जा रही बड़ी कूटनीतिक राहत?
-भारत एक्सप्रेस
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…