दुनिया

Queen Elizabeth-II Funeral : महारानी एलिजाबेथ-II  को दी गई अंतिम विदाई

लंदन-ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ- II का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान और शाही रस्मो रिवाज के साथ किया गया. इस मौके पर ब्रिटेन में एक दिन के सार्वजनिक अवकाश कि भी घोषणा की गई. महारानी को अंतिम विदाई देने के लिए कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे. महारानी की अंत्येष्टि में दो मिनट का राष्ट्रीय मौन गया इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरु हुई. बता दें ब्रिटेन की द्वितीय महारानी एलिजाबेथ का देहांत 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 साल की उम्र में हुआ था. उनकी मौत के 11 दिन बाद आज ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया ने उनको नम आंखों से अंतिम विदाई दी.इस मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी काबिल-ए-गौर रही.

ताबूत के साथ सार्वजनिक जुलूस निकाला गया

 Queen Elizabeth-II Funeral:-  महारानी  एलिजाबेथ के ताबूत के साथ यात्रा में उनके परिवार के सदस्य. किंग चार्ल्स III, उनकी बहन राजकुमारी ऐनी और उनके भाई, प्रिंसेस एंड्रयू और एडवर्ड के अलावा महारानी के ताबूत के साथ प्रिंसेस विलियम, हैरी पीटर फिलिप्स और अन्य लोग साथ-साथ रहे. उनके अंतिम संस्कार में लोगों का हूजुम उमड़ पड़ा. उनके ताबूत को पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक ले जाया गया. उनके ताबूत के साथ सार्वजनिक जुलूस भी निकाला गया. यह जुलूस ब्रॉड सैंक्चुअरी, पार्लियामेंट स्क्वायर, व्हाइटहॉल, हॉर्स गार्ड्स परेड, हॉर्स गार्ड्स रोड, द मॉल और कॉन्स्टिट्यूशन हिल से होकर अल्बर्ट मेमोरियल तक ले जाया गया. फिर महारानी के शव को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया गया.

125 सिनेमा हॉल में अंतिम संस्कार का हुआ लाइव टेलीकास्ट

 महारानी के अंतिम संस्कार में दुनिया के दिग्गजों ने हिस्सा लिया. उन्हे अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए दुनियाभर से 2000 वीवीआईपी वहां पहुंचे थे. दिवंगत महारानी के अंतिम संस्कार का लाइव प्रसारण 125 सिनेमाघरों में किया गया जहां उनके चाहने वालों ने उनके अंतिम दर्शन किए.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धांजलि दी

महारानी एलिजाबेथ को अंतिम विदाई दने के लिए दुनिया के कई देशों के सर्वोच्च नेतृत्व पहुंचे. भारत की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने भी क्यून के अंतिम संस्कार में शिरकस्त की. उन्होने एलिजाबेथ की भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. द्रौपदी मुर्मू अंतिम विदाई के एक दिन पहले 18 सितंबर को ही ब्रिटेन पहुंच गई थी.

 

—भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' केवल रीडेवलपमेंट…

2 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

4 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

11 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

28 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

37 minutes ago