दुनिया

Australia में हिंदू मंदिर और भारतीय छात्र पर नस्लीय हमला, विक्टोरिया और एडिलेड में बढ़ा आक्रोश

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विक्टोरिया प्रांत में एक प्रमुख हिंदू मंदिर पर हाल ही में हुए नस्लीय हमले ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है. श्री स्वामीनारायण मंदिर (Shree Swaminarayan Temple) की दीवारों पर ‘गो होम’ जैसे स्लोगन और ‘ब्राउन’ जैसे नस्लभेदी शब्द लिखे गए. इससे स्पष्ट है कि यह कृत्य एक समुदाय को निशाना बनाकर किया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पास के दो एशियाई रेस्टोरेंट की दीवारों पर भी उसी तरह की नफरत भरी बातें लिखी गई थीं.

विक्टोरिया पुलिस ने क्या बताया ?

घटना की पुष्टि करते हुए, विक्टोरिया पुलिस (Victoria Police) ने बताया कि वह बोरोनिया में हुई चार संबंधित घटनाओं की जांच कर रही है, जिनमें एक मंदिर और दो रेस्टोरेंट शामिल हैं.

‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ में क्या ?

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट ‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ ने पुलिस के हवाले से कहा कि,

“पुलिस 21 जुलाई को बेजवॉटर और बोरोनिया में स्लोगनों से जुड़े मामलों की जांच कर रही है. अनुमान है कि माउंटेन हाईवे पर स्थित एक हीलिंग सेंटर के सामने रातभर कुछ अपमानजनक शब्द लिखे गए थे. इसके कुछ ही देर बाद, बोरोनिया में वाडहर्स्ट ड्राइव पर सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक मंदिर पर अपशब्द लिखे पाए गए. बोरोनिया रोड पर दो रेस्टोरेंट में इस तरह की चीजें देखी गईं.”

मकरंद भागवत ने क्या कहा ?

ऑस्ट्रेलियाई हिंदू परिषद के विक्टोरिया चैप्टर के अध्यक्ष मकरंद भागवत (Makarand Bhagwat) ने सोमवार सुबह हुई इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि,

“मंदिर को घृणित शब्दों से नुकसान पहुंचाते देखना स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं, दोनों के लिए हृदय विदारक है। हमारा मंदिर शांति, भक्ति और एकता का केंद्र है।”

जैसिंटा एलन ने घटना की निंदा की

विक्टोरिया की प्रीमियर, जैसिंटा एलन ने भी इस घटना की निंदा की और इसे घृणास्पद और नस्लवादी बताया.

एडिलेड में आक्रोश

इसके अलावा, एडिलेड में एक भारतीय छात्र पर नस्लीय रूप से प्रेरित हमला किया गया, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया.

चरणप्रीत सिंह पर हमला

23 जुलाई को चरणप्रीत सिंह जब अपनी पत्नी के साथ बाहर थे, उन पर धारदार हथियारों से कुछ लोगों ने हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े- PM Modi UK Visit: भारत-ब्रिटेन की फ्री ट्रेड डील हुई, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या-कुछ कहा, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें पांच लोगों का एक ग्रुप अपनी गाड़ी से बाहर आकर बिना किसी उकसावे के चरणप्रीत सिंह की पिटाई करने लगा. इस बीच उन्हें नस्लभेदी शब्द भी कहे गए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

1 hour ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago