लीगल

दिल्ली-NCR में बढ़ते गैंगस्टर्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गवाहों की सुरक्षा और स्पीडी ट्रायल पर जताई चिंता

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते गैंगर्स्टर्स पर चिंता जाहिर की है. मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों की सुरक्षा को लेकर कोर्ट ने चिंता जाहिर की है. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली के भौगोलिक क्षेत्र से बाहर जाकर देखिए कि फरीदाबाद, गुड़गांव आदि में क्या हो रहा है. आम आदमी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था, जिसने पानीपत में एक हत्या की थी.

कोर्ट ने उठाए सवाल

कोर्ट ने कहा कि आम आदमी की नजर में कानून का डर कम हुआ है. साथ ही कोर्ट ने पुलिस को गैंगर्स्टर्स से बेवजह सहानुभूति रखने की बात कही है. कोर्ट ने कहा कि गैंगेस्टर्स से समाज को छुटकारा मिलना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के बाहर फरीदाबाद, गुड़गांव जैसे इलाकों में क्या हो रहा है. कोर्ट ने पुलिस कहा कि गवाह आपकी आंख और कान है, आप उनकी सुरक्षा को लेकर क्या कर रहे है. कोर्ट ने स्पीडी ट्रायल के लिए विशेष अदालत के गठन पर जोर दिया है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट महेश खत्री उर्फ भोली की ओर से दायर जमानत पर सुनवाई कर रहा है. खत्री पर पिछले दिनों पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप है. उसी की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने गैंगेस्टर्स और गवाहों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की. कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को भी पक्षकार बनाया गया है. कोर्ट चार सप्ताह बाद मामले में अगली सुनवाई करेगा.

विशेष अदालत की सिफारिश

जस्टिस सूर्यकांत ने आन्ध्र प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि एनआईए के एक मामले में कोर्ट ने चिंता व्यक्त की थी. जहां विशेष मामलों के लिए अलग अदालतें और आवश्यक ढांचा तैयार किया गया. जिससे मुकदमे का जल्द निपटारा हो पाया.
वही जस्टिस बागची ने कहा कि हर ट्रायल में देरी की जाती है ताकि गवाहों को प्रभावित किया जा सके यह उनका रणनीतिक खेल है.


ये भी पढ़े:  राहत पर कंफ्यूजन! बढ़ी डेट पर मिली ITR भरने की 3-3 अंतिम तारीख, समझें आखिर क्या है पचड़ा?


भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago