दुनिया

PM Modi Speech In America: न्यूयॉर्क में भारतवंशियों के बीच बोले PM मोदी- अपना नमस्ते मल्टीनेशनल हो गया, AI का मतलब है- अमेरिकन इंडियन

PM Narendra Modi US Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन रविवार को न्यूयॉर्क में भारतीय-अमेरिकी समुदाय यानी प्रवासियों को संबोधित किया. न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरंस कॉलेजियम में पीएम मोदी के पहुंचने पर हजारों लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए. इसके बाद अमेरिका का राष्ट्रगान फिर भारत का राष्ट्रगान बजा.

पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा, “अपना नमस्ते मल्टीनेशनल हो गया, नेशनल से ग्लोबल हो गया.”

उन्होंने कहा, “जब मैं न CM था न PM था..तब इस धरती पर कई सवालों के साथ आता था. किसी पद पर नहीं था, तो भी दौरा किया था.”

पीएम मोदी ने प्रवासियों से कहा, “मैं हमेशा से आपके सामर्थ्य को समझता रहा हूं. जब मेरे पास कोई पद नहीं था तब भी समझता था, आज भी समझता हूं. आप सब मेरे लिए हमेशा से भारत के सबसे मजबूत ब्रांड एम्बेस्डर रहे हैं. इसलिए मैं आप सबको राष्ट्रदूत कहता हूं.”

पीएम मोदी की स्पीच का पूरा वीडियो यूट्यूब पर यहां देख सकते हैं-

आप 7 समंदर पार हिंदुस्तान के करीब: प्रवासियों से बोले PM

प्रवासियों के समक्ष उन्होंने कहा, “आपने अमेरिका को भारत से और भारत को अमेरिका से कनेक्ट किया है. AI वैसे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, लेकिन मैं इसे अमेरिका इंडिया कहूंगा.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासियों से कहा “आपका स्किल, आपका टैलेंट, आपका कमिटमेंट, इसका कोई मुकाबला नहीं है. आप 7 समंदर भले आ गए हैं…लेकिन कोई समंदर इतना गहरा नहीं जो दिल की गहराईयों में बसे हिन्दुस्तान को आपसे दूर कर सके.”

ये खबरें भी पढ़िए: PM Modi US Visit: भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट लगवाएगी अमेरिकी स्पेस फोर्स, बाइडेन सरकार ने की 31 MQ-B ड्रोन देने की घोषणा

अमेरिका में PM मोदी का भाषण सुनने के लिए NRIs में जबरदस्त उत्साह, दूर-दूर से न्यूयॉर्क पहुंच रहे लोग – 25 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए

Quad Summit: PM मोदी से बात करते बाइडेन ने बोला कुछ ऐसा कि चीन को लग जाएगी मिर्ची! नहीं पता था ऑन है माइक

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

3 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago