दुनिया

पूर्व पीएम Imran Khan की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू, 5 अगस्त से PTI पूरे पाकिस्तान में तेज करेगी अभियान

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने रविवार को कहा कि उसने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की रिहाई की मांग को लेकर लाहौर से अनौपचारिक रूप से ‘इमरान खान को आज़ाद करो आंदोलन’ शुरू कर दिया है. पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए कई गिरफ्तारियां की हैं.

यह अनौपचारिक शुरुआत पाकिस्तान पीटीआई (Tehreek-e-Insaf) पार्टी द्वारा पहले से घोषित 5 अगस्त की तारीख से एक महीने से भी कम समय पहले हुई है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और पीटीआई के प्रमुख नेता अली अमीन गंदापुर शनिवार (12 जुलाई) देर रात पार्टी नेताओं के साथ लाहौर पहुंचे और इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू करने की घोषणा की.

5 अगस्त से पूरे पाकिस्तान में एक बड़े अभियान की तैयारी

पीटीआई, शहबाज शरीफ सरकार और सेना पर इमरान खान को रिहा करने का दबाव बनाने के लिए 5 अगस्त से देश भर में एक बड़े अभियान की तैयारी कर रही है. गंडापुर और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता अपने विरोध अभियान को अंतिम रूप देने के लिए लाहौर के रायविंड इलाके में शरीफ परिवार के आवास से सटे एक फार्महाउस में डेरा डाले हुए हैं.

इस बीच, पुलिस ने कथित तौर पर कम से कम 20 पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जो लाहौर में विभिन्न स्थानों पर अपने नेताओं का स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे.

पीटीआई के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि पंजाब पुलिस ने उसके कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. उन्होंने कहा, “पुलिस पिछले कुछ दिनों से पंजाब प्रांत, खासकर लाहौर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के आवासों पर छापेमारी कर रही है ताकि उन्हें विरोध गतिविधियों में भाग लेने से रोका जा सके.”

पुलिस ने किसी भी गिरफ्तारी से इनकार किया

वहीं, पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने इमरान खान की पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से इनकार किया. हालांकि, एक पुलिस सूत्र ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया कि लाहौर और अन्य जगहों से कम से कम 20 पीटीआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.

लाहौर में पार्टी नेताओं से बात करते हुए, गंडापुर ने कहा, “लाहौर से शुरू किया गया कोई भी विरोध अभियान सफल होता है और यह पूरे देश में भी सफल होगा.” उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से 5 अगस्त तक विरोध अभियान को चरम पर पहुंचाने का आह्वान किया.

गंडापुर ने कहा, “सेना दशकों से पाकिस्तान पर शासन कर रही है और अलग-अलग प्रयोगों के तहत कई बार मार्शल लॉ लागू करके देश को तबाह कर चुकी है. इस बार सेना ने एक नए तरह का मार्शल लॉ लागू किया है, जो आधिकारिक नहीं है, बल्कि हर तरह की शक्ति और दबाव का इस्तेमाल कर रहा है. इसने देश को तबाह कर दिया है, लेकिन दोषियों को ज़रा भी पछतावा नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हज़ारों एफआईआर दर्ज हैं, फिर भी पार्टी इमरान खान, उनकी पत्नी और अन्य सभी नेताओं की रिहाई के लिए एक व्यापक विरोध अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

100 से अधिक मामलों में आरोपी हैं इमरान खान

बता दें कि क्रिकेटर से राजनेता बने 72 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में हैं. 9 मई 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री और राजनेता इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट,जिसके मालिक वह अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ हैं,  के संबंध में भ्रष्टाचार के आरोपों पर राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा इस्लामाबाद में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के अंदर से गिरफ्तार किया गया था.

उन पर 100 से अधिक मामलों में आरोप लगाए गए हैं, जिनमें सरकारी रहस्यों को लीक करने से लेकर सरकारी उपहारों को बेचने तक के मामले शामिल हैं. हालांकि, इन सभी मामलों को उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया है.


ये भी पढ़ें: Afghanistan News: ईरान-पाकिस्तान से अफगानों की वापसी, 5 हजार से अधिक शरणार्थी परिवार लौटे अफगानिस्तान


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago