खेल

Lords Test: दूसरी पारी में लड़खड़ाई इंग्लैंड की बल्लेबाजी, 98 रन पर गंवाए 4 विकेट

Lords Test: लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर पूरी तरह विफल रहा है. चौथे दिन का पहला सत्र बिना किसी नुकसान के दो रन से शुरू करने वाली इंग्लैंड टीम ने अपने 4 विकेट महज 98 रन पर गंवा दिए हैं. चौथे दिन लंच तक जो रूट 17 और कप्तान बेन स्टोक्स 2 रन पर नाबाद हैं.

रविवार को इंग्लैंड टीम को ओपनिंग बल्लेबाजों जैक क्रॉली और बेन डकेट से बड़ी शुरुआत की उम्मीद थी. लेकिन, यह जोड़ी एक बार फिर असफल रही. इंग्लैंड को 22 के स्कोर पर पहला झटका मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट के रूप में दिया. डकेट 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 42 के स्कोर पर ओली पोप भी 4 रन बनाकर सिराज का शिकार हुए. जैक क्रॉली 22 रन बनाकर नितीश रेड्डी का शिकार बने.

हैरी ब्रूक ने तीन विकेट के दबाव को कम करने की कोशिश में तेज बल्लेबाजी की, लेकिन वह भी 19 गेंद पर 23 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए. उन्हें आकाश दीप ने बोल्ड किया. रूट 17 और स्टोक्स 2 रन बनाकर नाबाद हैं.

9वीं बार दो टीमों ने एक पारी में बराबर रन बनाए

इससे पहले, भारत की पहली पारी 387 रन पर समाप्त हुई थी. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल में शतक लगाया था. वह 100 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पंत ने 74 और रवींद्र जडेजा ने 72 रन बनाए थे. इसके अलावा करुण नायर ने 40 रन की पारी खेली थी.

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने तीन, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 और ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर ने 1-1 विकेट लिए थे.

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 387 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 104, जेमी स्मिथ ने 51 और ब्रायडन कार्स ने 56 रन की पारी खेली थी. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5, सिराज और रेड्डी ने 2-2, रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया था.

फिलहाल इंग्लैंड की कुल बढ़त 98 रनों की हो गई है. मेजबानों के पास छह विकेट शेष है. पांच मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. लॉर्ड्स में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है.


ये भी पढ़ें: पोलैंड में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे Neeraj Chopra और Arshad Nadeem, पेरिस ओलंपिक में हुआ था मुकाबला


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago