दुनिया

गाजा के अस्पताल पर रॉकेट से हमला, 500 लोगों की मौत, नेतन्याहू ने हमले से किया इनकार, कहा- हमास का रॉकेट हुआ मिसफायर

Israel Palestine Conflict: इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. इस जंग में अब तक 4500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इसके अलावा कई हजार लोग घायल हैं और लाखों की संख्या में विस्थापित हो चुके हैं. इसी बीच मंगलवार देर रात गाजा के एक अस्पताल पर हुए हमले में करीब 500 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. इस हमले को लेकर हमास और इजरायल अलग-अलग दावे कर रहे हैं.

नेतन्याहू ने हमले से किया इनकार

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले के बाद बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि ये हमला इजरायली सैनिकों ने नहीं किया है, बल्कि इस्लामिक जिहाद का रॉकेट मिसफायर होने से अस्पताल पर जा गिरा, जिससे लोगों की मौत हुई है. वहीं हमास इसे इजरायल की तरफ से किया गया हमला करार दे रहा है.

हमास के आतंकियों ने किया अस्पताल पर हमला- IDF

आईडीएफ ने जानकारी देते हुए बताया था कि पूरे विश्व को पता होना चाहिए कि गाजा में जो क्रूरतापूर्वक हमला किया गया है, उसे हमास के आतंकियों ने किया है, इजरायली सेना ने नहीं. जो लोग इजरायली बच्चों और नागरिकों की हत्या कर रहे हैं वे अपने बच्चों को भी मार रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजरायल ने अब मार गिराया हमास का टॉप कमांडर अबू मोहम्मद, गाजा में तेज हुई बमबारी

इजरायल के दौरे पर जो बाइडेन

इस के बीच आज (18 अक्टूबर) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल के तेल अवीव पहुंचेंगे. वहीं दूसरी तरफ गाजा के अस्पताल पर हुए हमले के बाद अरब देशों के नेताओं के साथ होने वाली जो बाइडेन की शिखर वार्ता को रद्द कर दिया गया है. इस बैठक में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास शामिल होने वाले थे.

हमले में 500 लोगों की हुई मौत

गाजा के मध्य में स्थित अल अहली अरबी बापटिस्ट अस्पताल पर एयर स्ट्राइक की गई. जिसमें 500 लोगों की मौत हो गई. अस्पताल में बड़ी संख्या में घायल, और अन्य फिलिस्तानी नागरिक मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

27 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

34 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

35 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

40 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

42 minutes ago