लाइफस्टाइल

अगर आपके बालों में भी है डैंड्रफ की समस्या, तो इन 4 नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल

Home Remedies Get Rid Dandruff: सर्दियों का मौसम आते ही आपके बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते हैं. इसका मुख्य कारण है डैंड्रफ भी हो सकता है. इससे बचने के लिए आप पूरे साल अपनी हेयर केयर रूटीन में बदलाव करते रहते हैं. साथ ही आप महंगे , केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्टस में निवेश करते है. फिर भी डैंड्रफ की समस्या कम नहीं होती हैं. इसलिए इस प्रॉब्लम से बचने के लिए हम आज कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके इनके फायदों के बारे में जानेंगे. इनकी मदद से डैंड्रफ को तो दूर किया ही जाएगा साथ ही साथ बालों को चमकदार, मुलायम, घना और मजबूत बनाने में भी मदद मिलेंगी.

एलोवेरा का इस्तेमाल

डैंड्रफ को दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. एलोवेरा का पौधा कई औषधीय गुणों और तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों से जुड़ी कई परेशानियों को कम कर सकता है. बालों की रूसी को दूर करने के लिए इसका जेल सबसे अच्छा उपाय साबित होता है. इसके साथ ही यह बालों को जरूरी नमी देता है, बाल मजबूत बनाता है, बालों का झड़ना रोक सकता है और बालों को मुलायम बनाने में भी असरदार होता है.एक बाउल में 3-4 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें. इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें. उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. इससे जिद्दी डैंड्रफ बड़ी तेजी के साथ कम हो जाते है.

आंवला पाउडर का उपयोग

रूसी या डैंड्रफ दूर करने के लिए आंवला पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पाउडर में विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सिर को जूँ और डैंड्रफ की समस्या को दूर करते हैं. अगर आपके बाल जल्दी लंबे नहीं होते हैं, तो आंवले का तेल लगाएं. स्कैल्प पर इस तेल से मसाज करें, इससे डैंड्रफ भी खत्म होगा. यदि आपके बाल बहुत अधिक गिरते हैं तो आंवले का इस्तेमाल अवश्य करें. आंवला पाउडर का पेस्ट बनाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं और लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में सौम्य शैम्पू से धो लें.

टी-ट्री ऑयल का यूज

यदि आपके बाल डैंड्रफ की वजह से काफी ज्‍यादा झड़ रहे हैं, तो टी-ट्री ऑयल इससे काफी राहत दिला सकता है. आप इससे हेयर मास्‍क तैयार कर सकती हैं. टी-ट्री ऑयल को पानी में मिलाकर पूरे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं. इसे करीब 15 से 20 मिनट तक स्कैल्प पर लगा रहने दें. फिर शैम्पू से स्कैल्प और बालों को अच्छी तरह से धो लें. टी ट्री ऑयल को हफ्ते में तीन बार लगाया जा सकता है.

नींबू का रस

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है. जिसकी मदद से डैंड्रफ को दूर किया जा सकता है. अगर आपके सिर में डैंड्रफ ने तांडव मचा रखा है, जिससे आपको बहुत ज़्यादा खुजली होती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस लगाएं. सबसे पहले कटोरी में 2 से 3 चम्मच नारियल का तेल लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं. जब दोनों अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो कॉटन बॉल (रुई का फोहा) की मदद से इस पेस्ट को जड़ों पर लगाएं. इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दें और फिर बाद में पानी से धूल लें.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

16 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago