पश्चिमी सूडान के एल फशर शहर में अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (आरएसएफ) के ड्रोन हमले में कम से कम आठ नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.यह हमला एक रिहायशी इलाके में किया गया.
एल फाशर की कोऑर्डिनेशन ऑफ रेसिस्टेंस कमेटीज़ नामक स्वयंसेवी समूह ने बयान जारी कर कहा, “नागरिक इलाकों पर मिलिशिया द्वारा तोपखाने और ड्रोन से हमले लगातार जारी हैं. आज हुए हमले में अल-दराजा अल-औला मोहल्ले में नागरिकों की भीड़ को निशाना बनाया गया, जिसमें आठ लोगों की जान गई और कई घायल हुए.”
एक चश्मदीद के अनुसार, “पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.करीब 12 घायलों को एल फशर के सऊदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”
इस बीच, सूडानी सेना की छठी इन्फैंट्री डिवीजन ने बयान जारी कर कहा कि उनकी इकाइयों और सहयोगी बलों ने शहर में घुसपैठ की कोशिश कर रही आरएसएफ टुकड़ी को घेरकर मार गिराया. सेना के अनुसार, “हमले में बड़ी संख्या में विदेशी भाड़े के लड़ाके मारे गए, जिनमें ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम इंजीनियर भी शामिल थे.”
सोशल मीडिया पर सेना समर्थित प्लेटफॉर्मों ने दक्षिणी एल फशर में मारे गए आरएसएफ लड़ाकों के शवों के वीडियो भी जारी किए हैं.हालांकि आरएसएफ की ओर से अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
गौरतलब है कि 10 मई 2024 से एल फाशर में सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और सहयोगी गुटों तथा आरएसएफ के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं, जो हाल के दिनों में और तेज हो गई हैं. अप्रैल 2023 में भड़के गृहयुद्ध के बाद से सूडान में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग विस्थापित होकर मानवीय संकट का सामना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन, 12 की मौत, 200 से ज्यादा घायल
-भारत एक्सप्रेस
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…
अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…