दुनिया

Russia Ukraine War: रूस ने किया यूक्रेन में ड्रोन अटैक, उड़ाया पावर ग्रिड, लाखों घरों में छाया अंधेरा

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को कई महीने हो चुके हैं. इस युद्ध में यूक्रेन के छोटे से लेकर कई बड़े शहरों को काफी नुकसान हुआ है. भारी गोलाबारी और बमबारी के चलते कई शहर तो खंडहर में तब्दील हो चुके हैं.

यूक्रेन के कई इलाकों को तहस-नहस करने के बाद अब रूस ने अपने ड्रोन अटैक से यूक्रेन के ओडेसा नामक शहर में अपना कहर बरपाया है. कामिकेज ड्रोन से किए गए हमले में दक्षिण यूक्रेन के इस शहर और इसके आसपास 15 लाख से ज्यादा लोग अंधेरे में हैं.

सूत्रों के मुताबिक, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का कहना है कि ईरानी ड्रोन कामिकेज से किए गए हमले (Russia Ukraine War) के बाद दक्षिणी यूक्रेनी शहर ओडेसा और उसके आसपास के इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है.

हमले में पॉवर ग्रिड को पहुंचा भारी नुकसान

राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का कहना है कि ओडेसा के पावर ग्रिड संचालकों से बात की गई है और ग्रिड को दोबारा चालू करने में लगभग 3 महीने लग जाएंगे. यूक्रेन के राष्ट्रपति प्रशासन के उप प्रमुख किरिलो टिमोशेंको के अनुसार ओडेसा बिजली की समस्या से जूझ रहा है. हालांकि जरूरी सेवाओं जैसे अस्पतालों और प्रसूति गृहों के लिए बिजली मुहैया कराई जा रही है. लेकिन बावजूद इसके हालात काफी जटिल हैं.

जरूरी सेवाएं हुईं ठप

वहीं, दूसरी तरफ ओडिशा के गवर्नर मैक्सिम मरचेंको ने कहा कि ड्रोन से किए गए इस हमले (Russia Ukraine War)  से पावर ग्रिड को भारी नुकसान पहुंचा है. इसे देखते हुए शहर के ऊर्जा प्राधिकरण के लोग हड़ताल पर चले गए हैं. इस कारण इस इलाके में अंधेरा छाया हुआ है. रूस के इस हमले का जवाब देते हुए हमने उनके 2 ड्रोन को मार गिराया है.

रूस के इस हमले से ओडेसा में जरूरी सुविधाएं और सेवाएं दोनों ही ठप हो गई हैं. रूस ने यूक्रेन की मुख्य बिल्डिंगों को भी अपना निशाना बनाते हुए क्रूज मिसाइलें दागी हैं. ताबड़तोड़ एक के बाद एक रूसी हमले (Russia Ukraine War) से यूक्रेन के इस इलाके की पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई है.

ये भी पढ़ें : Canada: नहीं रुक रहा सिखों पर हमला, कनाडा में घर में घुसकर महिला की हत्या, चाकू से किए गए ताबड़तोड़ कई वार

अस्पताल जैसी जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़ दिया जाए तो इस इलाके के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. बिजली व्यवस्था के ठप होने से इसका असर वहां की तमाम तरह की सुविधाओं पर पड़ रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

45 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

47 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

58 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

1 hour ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

1 hour ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

2 hours ago