मनोरंजन

शादी के 12 साल बाद मां बनीं Radhika Apte, प्रेग्नेंसी में किया मुश्किलों का सामना, बेटी को सीने से लगाए हुए तस्वीर की शेयर

Radhika Apte: बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक है राधिका आप्टे. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. राधिका आप्टे के फैंस उनकी फिल्मों का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. हालांकि उन्होंने हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को पर्दे के पीछे रखा है.

लेकिन शादी के 12 साल बाद राधिका आप्टे मां बनी है. एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटी को ब्रेस्टफीड कराते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. इतना ही नहीं राधिका आप्टे ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है और अपनी जर्नी को लेकर बड़े खुलासे किए है.

राधिका आप्टे ने शेयर किया मैटरनिटी फोटोशूट

राधिका आप्टे का मैटरनिटी फोटोशूट देखने में बेहद बोल्ड लग रहा है. इस फोटो शूट में उनके 3 लुक देखने को मिले हैं. पहले लुक की बात करें तो इसमें राधिका आप्टे ग्लैमरस नेट ड्रेस पहनकर तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही हैं और उनके एक्सप्रेशंस बेहद शार्प लग रहे हैं.

वहीं दूसरी फोटो की बात करें तो राधिका एक हॉट ब्राउन रिवीलिंग ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं आखिरी लुक में एक्ट्रेस को व्हाइट आउटफिट में देखा जा सकता है. ड्रेस में बेबी बंप वाली जगह पर कट है और उसे एक्ट्रेस फ्लॉन्ट कर रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए राधिका आप्टे ने कुछ मैसेज भी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है.

बेटी को सीने से लगाए हुए तस्वीर की शेयर

राधिका आप्टे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को और भी हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने बाकी सेलेब्स की तरह अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस नहीं की थी और अब उन्होंने बेबी को जन्म के बारे में भी कोई पोस्ट शेयर नहीं किया. उनकी तस्वीर पर फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं. राधिका ने बताया कि वो और उनके पति, बेटी के पेरेंट्स बने हैं.

एक्ट्रेस की ये पोस्ट गुड न्यूज की अनाउंसमेंट के लिए नहीं थी बल्कि उन्होंने ये बताया था कि डिलीवरी के एक हफ्ते बाद ही वो पहली वर्क मीटिंग कर रही हैं और इस दौरान उनकी बेटी दूध पी रही है. तस्वीर में एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट पहना है और अपनी बेटी को सीने से लगाया है और सामने लैपटॉप पर मीटिंग चल रही है. कैप्शन में लिखा-जन्म देने के बाद हमारे नन्हे मेहमान के साथ पहली वर्क मीटिंग.

ये भी पढ़ें: Red Sea International Film Festival: अरब देशों में इस्लामिक आतंकवाद का सिनेमाई प्रतिरोध करतीं फिल्में

प्रेगनेंसी में किया मुश्किलों का सामना

राधिका आप्टे ने प्रेग्नेंसी की मुश्किलें और शरीर में होते बदलाव के बारे में बात करते हुए बताया कि मैंने अपने बच्चे को जन्म देने से एक हफ्ते पहले ये फोटोशूट किया था. सच तो ये है कि उस समय जैसी मैं दिख रही थी उसके साथ मैंने बहुत स्ट्रगल किया था. मैंने कभी खुद को इतने बढ़े वजन के साथ नहीं देखा था. मेरी पूरी बॉडी सूजी हुई थी मेरे पेल्विस में बहुत तेज दर्द उठा करता था और न सोने की वजह से मेरे नजरिए पर असर पड़ रहा था. अब मदरहुड में एंट्री किए मुझे दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं और मेरा शरीर एकदम अलग दिख रहा है.

शादी के 12 साल बाद मां बनीं राधिका

आपको बता दें कि राधिका आप्टे ने 2012 में बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी. कम ही लोगों को पता है कि एक्ट्रेस शादीशुदा है. राधिका के पति बेनेडिक्ट लंदन में रहते हैं. एक्ट्रेस की मुलाकात बेनेडिक्ट से तब हुई थी जब वो एक्टिंग से ब्रेक लेकर कंटेम्पररी डांस सीखने लंदन गई थी. दोनों कुछ वक्त लिव-इन में रहे.

उसके बाद दोनों ने शादी कर ली. फिर अक्टूबर 2024 में राधिका आप्टे ने अपनी प्रेग्नेंसी से पर्दा उठाया था. अब राधिका आप्टे शादी के 12 साल बाद मां बन गई है और उन्होंने अपने बच्चे संग पहली फोटो शेयर कर ऐलान किया था कि वो एक हफ्ते पहले मां बन चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

11 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

34 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

45 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

53 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago