दुनिया

कनाडा में डिप्टी पीएम के पद छोड़ने से गहराया राजनीतिक संकट, प्रधानमंत्री ट्रूडो के इस्तीफे की मांग

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के इस्तीफे की मांग फिर से देश में उठने लगी है. उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने सोमवार को अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर ट्रूडो से अनबन के चलते इस्तीफा दे दिया. सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के एक तिहाई सांसदों ने कनाडा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग की है, जिससे देश में राजनीतिक संकट और गहरा गया है.

सोमवार शाम को कनाडाई मीडिया ने बताया कि ट्रूडो ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे या इस्तीफा देंगे. हाउस ऑफ कॉमन्स में 153 सदस्यीय कॉकस में से उनके पद से हटने की मांग करने वाले विद्रोही सांसदों की संख्या बढ़कर लगभग 60 हो गई है.

फ्रीलैंड के इस्तीफे से संकट गहराया

लिबरल पार्टी के नेता ट्रूडो अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी कंजर्वेटिव पियरे पोलिएवर से सर्वे में 20 अंक पीछे हैं, जिन्होंने सितंबर से ट्रूडो सरकार को गिराने और शीघ्र चुनाव कराने के लिए तीन बार प्रयास किया है. फ्रीलैंड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने त्यागपत्र में कहा, “हमारा देश आज गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है.” उन्होंने कनाडा से आयातित वस्तुओं पर ट्रंप की 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना की ओर इशारा किया.

फ्रीलैंड ने कनाडा के वित्त मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे से प्रधानमंत्री ट्रूडो के खिलाफ उनके मंत्रिमंडल में पहली बार खुली असहमति पैदा हुई, जिससे सत्ता पर उनकी पकड़ को खतरा पैदा हो गया. उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा, “पिछले कुछ सप्ताहों से आप और मैं कनाडा के लिए सर्वोत्तम मार्ग के बारे में असहमत हैं.”

साल 2013 में पहली बार संसद के लिए चुनी गईं पूर्व पत्रकार फ्रीलैंड दो साल बाद ट्रूडो के मंत्रिमंडल में शामिल हुईं, जब लिबरल्स पार्टी सत्ता में आई. उन्होंने व्यापार और विदेश मंत्री सहित प्रमुख पदों पर काम किया और यूरोपीय संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार वार्ता का नेतृत्व किया था. हाल ही में, उन्हें आगामी ट्रंप प्रशासन के कदमों पर कनाडा की प्रतिक्रिया में मदद करने का कार्य सौंपा गया था.

बता दें कि कनाडा का मुख्य व्यापारिक साझेदार संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसका 75 प्रतिशत निर्यात प्रतिवर्ष अपने दक्षिणी पड़ोसी देश को जाता है.


ये भी पढ़ें: Pornstar को पैसा देकर चुप कराने का मामला, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति Donald Trump की सजा बरकरार


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

7 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

19 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

24 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

31 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago