सांकेतिक फोटो
Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) के बीच बातचीत के बाद भी रूस-यूक्रेन युद्ध के जल्द खत्म होने की संभावना नहीं दिख रही है. गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान के मुद्दे पर चर्चा की. ट्रंप ने सीजफायर को लेकर भी चर्चा की लेकिन पुतिन ने लक्ष्यों को हासिल करने से पहले ऐसा कुछ भी करने से इनकार कर चुके हैं.
बता दें रूस और यूक्रेन की तीन साल से जंग (Russia Ukraine War) चल रही है. इस दौरान दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है. दुनियाभर की कई बड़ी शक्तियों ने सीजफायर के लिए पहल की लेकिन बात अभी तक बननी नहीं है. अब डोनाल्ड ट्रंप ने जंग रोकने का जिम्मा लिया है लेकिन वो इसमें कामयाब होते दिख नहीं रहे हैं.
पिछले कुछ समय में ट्रंप ने जंग को रोकने का जिम्मा उठा लिया है. जब से वो राष्ट्रपति बने हैं कुल मिलाकर 6 बार जंग रोकने के लिए पुतिन से बात कर चुके हैं. गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर से पुतिन से बात की हालांकि, उनको इस बार भी निराशा हाथ लगी है. क्योंकि, पुतिन अपने खास लक्ष्य तक जंग जारी रखना चाहते हैं.
ट्रंप ने पुतिन से युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए सीजफायर की अपील की, लेकिन पुतिन ने इससे इनकार कर दिया. ट्रंप ने कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पुतिन इसके लिए तैयार नहीं हैं.
पुतिन ने ट्रंप को बताया कि रूस, यूक्रेन के खिलाफ अपने अभियान को तब तक जारी रखेगा, जब तक कि सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते. उन्होंने कहा कि रूस बातचीत के जरिए संघर्ष का समाधान खोजने का प्रयास जारी रखेगा, लेकिन इसके मूल कारणों को अनदेखा नहीं करेगा.
ये भी पढ़ें: ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास, टिप्स, ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी पर अब नहीं लगेगा टैक्स
जानकार बताते हैं कि इस जंग (Russia Ukraine War) के पीछे का सबसे बड़ा कारण यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की संभावना है. पुतिन नहीं चाहते हैं कि पश्चिमी देश यूक्रेन को नाटो में शामिल कर उसका उपयोग रूस में हमले के लिए लॉन्च पैड की तरह करें. हालांकि, कुछ और जानकार इसे केवल रूर का बहाना बताते हैं. उनका मानना है कि रूस यूक्रेन की धरती में छुपे खजाने के लिए युद्ध कर रहे हैं.
बता दें इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को फोन किया था. तब दोनों नेताओं के बीच अमेरिका द्वारा यूक्रेन को आर्टिलरी राउंड और एयर डिफेंस की सप्लाई को रोकने के संबंध में बात हुई थी. खैर अब देखना होगा कि ट्रंप के इन प्रयासों का असर कब और कितना होता है.
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…