दुनिया

Hajj 2025: सऊदी अरब ने बच्चों को हज पर ले जाने पर लगाया प्रतिबंध, अब केवल सिंगल-एंट्री वीजा करेगा जारी

Hajj 2025: सऊदी अरब ने 2025 में हज पर बच्चों को ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. हज और उमराह मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस फैसले का मकसद हर साल होने वाली अत्यधिक भीड़ की वजह से होने वाली कई तरह के जोखिमों से बच्चों की सुरक्षा करना है. हज और उमराह मंत्रालय ने कहा, “यह कदम बच्चों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने और तीर्थयात्रा के दौरान उन्हें किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए किया गया है.”

मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में सुधार के उद्देश्य के साथ सुरक्षा सूचना अभियान चलाने और पवित्र स्थानों में तीर्थयात्रियों की आवाजाही को आधुनिक इंटेलिजेंट सिस्टम से कंट्रोल करने के साथ-साथ तम्बू शिविरों और पैदल रास्तों को और आधुनिक बनाने जैसे सुधारों के कई उपाय भी सामने रखा. सऊदी अरब ने यह भी घोषणा की कि हमेशा की तरह इस साल हज में भाग लेने के लिए उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने पहले हज नहीं की है.

2025 का हज सीजन चांद के दिखने पर निर्भर करते हुए 4-6 जून तक होने की उम्मीद है. इस्लाम में मक्का की तीर्थयात्रा या हज उन लोगों के लिए एक अनिवार्य धार्मिक कर्तव्य है, जो शारीरिक और आर्थिक रूप से अपने जीवन में कम से कम एक बार इसे करने में सक्षम हैं.

सऊदी अब सिंगल-एंट्री वीजा जारी करेगा

सऊदी अरब हज के लिए आने वाले यात्रियों की देखभाल के लिए पूरी व्यवस्था को कड़ाई से नियंत्रित करता है. हर देश को  हज के लिए खास कोटा आवंटित किया जाता है. अनधिकृत तीर्थयात्रियों की संख्या के कारण पूर्व में अत्यधिक भीड़ हो चुकी है. ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए सऊदी ने घोषणा की है कि वह अब पर्यटन, व्यवसाय और पारिवारिक यात्राओं के लिए केवल सिंगल-एंट्री वीजा जारी करेगा. पिछले एक साल के मल्टी-एंट्री वीजा को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है.

सऊदी अरब का यह फैसला 14 देशों के यात्रियों को प्रभावित करेगा, जिनमें अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं.

इस बीच सऊदी नागरिकों और निवासियों सहित घरेलू हज तीर्थयात्रियों के लिए हज के लिए आधिकारिक प्लेटफॉर्म नुसुक (Nusuk) ऐप पर पंजीकरण शुरू किया गया है. आवेदकों को इस ऐप पर अपने स्वास्थ्य विवरण अपडेट करने, साथियों को जोड़ने, अगर जरूरी हो तो महरम (पुरुष अभिभावक) के लिए छूट संबंधी अनुरोध को फिल करना होगा. एक बार पंजीकरण पूरा हो जाने पर आवेदकों को सूचित किया जाएगा कि हज पैकेज बुकिंग उपलब्ध हो गई है.


ये भी पढ़ें: 8th Pay Comission के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी… कब से शुरू हुआ पे कमीशन… क्या है फिटमेंट फैक्टर और एक्रॉयड फॉर्मूला..?


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago