दुनिया

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिका और भारत के व्यापारिक संबंधों को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोलते हुए साफ किया है कि अमेरिकी प्रशासन भारत समेत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक का भारी-भरकम टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है. उनके अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बेहद अहम मामले पर अगले 10 दिनों के भीतर अपना फैसला ले सकते हैं.

क्या है नया कानून?

इस साल 18 सितंबर को राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘लिंडसे ओ ग्राम सैक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट’ (SRIA) को मंजूरी देकर इसे कानून का रूप दे दिया था. इस नए कानून के तहत उन देशों के आयात पर 100 फीसदी तक का टैरिफ लगाने का अधिकार मिल जाता है, जो रूस से बड़े पैमाने पर तेल और गैस खरीदते हैं या फिर प्रतिबंधों से बचने में उसकी मदद करते हैं.

राजदूत सर्जियो गोर ने स्पष्ट किया कि हालांकि कांग्रेस द्वारा पारित यह प्रतिबंध प्रावधान किसी एक देश को निशाना नहीं बनाते हैं, लेकिन इसके दायरे में भारत जैसे देश भी आ सकते हैं. उन्होंने बताया कि इन प्रतिबंधों को मुख्य रूप से तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है- पहला तेल खरीद, दूसरा गैस आयात और तीसरा प्रतिबंधों के नियमों का उल्लंघन.

भारत के साथ ट्रेड डील पर क्या बोले अमेरिकी राजदूत?

जब सर्जियो गोर से यह पूछा गया कि क्या इस नियम से भारत को किसी तरह की राहत या छूट मिल सकती है, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पर अंतिम फैसला राष्ट्रपति ट्रंप को ही लेना है. इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच चल रही व्यापारिक वार्ताओं पर भी सकारात्मक बात रखी.

गोर ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से जटिल बातचीत का दौर चल रहा था, लेकिन दोनों देशों ने ट्रेड डील को लेकर काफी प्रगति कर ली है. बड़े और अहम मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, और अब केवल कुछ छोटी-मोटी बातें ही सुलझानी बाकी हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका रक्षा, आईटी, डेटा सेंटर और चिप मैन्युफैक्चरिंग जैसे तमाम क्षेत्रों में भारत के साथ अपने आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह उत्सुक है.

यह भी पढ़ें: Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

14 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

20 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

50 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

54 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

59 minutes ago