दुनिया

सिख समुदाय का सेवा भाव, कोरोना से लेकर हर मुश्किल वक्त में मदद के लिए बढ़ाए हाथ

सिख समुदाय के लोग गुरु नानक देवजी से प्रेरित होकर निस्वार्थ सेवा भाव को अपनाते हैं. गुरु नानक का अपने पिता के 20 रुपयों से साधुओं को खाना खिलाने और कपड़े पहनाने का भाव स्वयं से पहले दूसरों की सेवा करने के निहित मूल्य को दर्शाता है. यह लोकाचार आज भी सिख धर्म को आकार दे रहा है.

जब पूरी दुनिया कोरोना के प्रकोप को झेल रही थी, भारत में उस वक्त सिख समुदाय के लोगों ने ऑक्सीजन लंगर शुरू किया जहां जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाता था. अस्पताल के बेड या ऑक्सीजन सप्लाई के लिए जूझ रहे मरीजों को गुरुद्वारों ने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे और उनमें वितरित किए.

कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया में सिख समुदाय साथ आए और गुरुद्वारों को क्वारंटाइन सेंटर में बदल दिया गया, जरूरतमंद लोगों को उनके धर्म या राष्ट्रीयता से परे मुफ्त भोजन (लंगर) प्रदान किया गया, मरीजों के घर-घर भोजन पहुंचाकर उनकी सेवा की गई.

अमेरिका में तूफान हार्वे के बाद, देश भर के सिख समुदायों ने धन जुटाया, प्रभावित लोगों को भोजन प्रदान किया. सिखों ने दुनिया भर में शरणार्थियों की लगातार मदद की है. वे सीरिया संकट के दौरान भी एक्टिव थे और उन्होंने विस्थापितों को भोजन, आश्रय और अन्य आवश्यकताएं प्रदान कीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago