बिजनेस

Spicejet एयरलाइन्स का ऐलान, SpiceXpress ब्रिटिश फर्म से जुटाएगी 10 करोड़ डॉलर, पढ़ें पूरी खबर

Spicejet Airlines : सस्ती यात्रा टिकट के लिए मशहूर Spicejet एयरलाइन्स ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी SpiceXpress को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी SpiceXpress ब्रिटिश फर्म से 10 करोड़ डॉलर का निवेस जुटाने वाली है. एयरलाइन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ब्रिटेन स्थित SRAM & MRAM समूह  स्पाइसएक्सप्रेस में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा. बयान के मुताबिक, दोनों पक्षों ने इन्‍वेस्‍टमेंट डील को लेकर एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं.

दोनो कंपनियों के बीच ये कांट्रैक्ट कैरियर और एयरक्राफ्ट लीजर कार्लाइल एविएशन पार्टनर के बीच एक डेट रिस्‍ट्रक्‍चरिंग डील के बाद आता है. इस समझौते में 12,422 करोड़ रुपये के अनुमानित वैल्‍युएशन पर स्पाइसएक्सप्रेस में हिस्सेदारी खरीदी गई थी.

ये भी पढ़ें- महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर, 3 साल के निचले स्तर पर आई WPI

क्या है कंपनी का प्लान – 

स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने इस बारे में बयान देते हुए कहा कि ब्रिटिश पर्म द्वारा किया गया निवेश स्पाइसएक्सप्रेस को आगे बढ़ने और विस्तार करने और अपने ग्राहकों को ज्‍यादा बेहतर सर्विसेज देने में मदद करेगा. SRAM & MRAM ग्रुप हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड सॉल्‍यूशंस के अलावा एग्रीकल्चर और एग्री फूड प्रोडक्‍ट्स, न्‍यूरल नेटवर्क, आर्टिफशियल इंटेलिजेंस, हेज फंड मैनेजमेंट,, मीडिया और पब्लिकेशंस जैसे सेक्‍टर में भी इंटरेस्‍ट रखता है.

ये भी पढ़ें- जुलाई के महीने में मिल सकती है खुशखबरी !  सरकार फिटमेंट फैक्टर पर कर रही है विचार

आपको बता दें कि स्पाइसजेट वित्तीय संकट झेल रही है. हाल ही में उसके इनसॉलवेंसी याचिका दायर करने की बात सामने आई थी . जिसे बाद में कंपनी ने नकार दिया था. कंपनी का कहना है कि इन्‍सॉल्‍वेंसी याचिका दायर करने का उनका कोई प्लान नहीं है. इसके अलावा ग्राउंडेड 25 एयरक्राफ्ट को भी फिर से ऑपरेशनल करने पर काम शुरू हो रहा है. ऑपरेशन शुरू करने के लिए  कंपनी 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

6 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

6 hours ago