दुनिया

‘मुझे कुर्सी से हटाने की साजिश थी!’ निर्वासन पर तोड़ी चुप्पी, मीडिया के सामने रो पड़ीं शेख हसीना

Sheikh Hasina On Coup: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को अपने निर्वासन पर चुप्पी तोड़ते हुए कई बड़े दावे किये. उन्होंने साल 2024 के जुलाई-अगस्त में हुए उपद्रव को शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन उन्हें कुर्सी से हटाने के लिए एक संगठित अभियान था.

शेख हसीना नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में एक वर्चुअल मीडिया संवाद को संबोधित कर रही थी. जहां उन्होंने बांग्लादेश में चल रहे उथल-पुथल पर अपने विचार रखे और देश में इस समय चल रही असमंजस की स्थिति पर खेद जताया.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस दौरान कई बार रो पड़ीं. उन्होंने रोते हुए कहा कि मैं कभी बांग्लादेश के लोगों से अलग नहीं हुई. उन्होंने कहा कि वो एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर बात कर रही हैं, जिसने अपनी पूरी जिंदगी बांग्लादेश के लोगों के साथ बिताई, लेकिन उसे अपने देश से दूर जाने के लिए मजबूर किया गया. उन्होंने कहा कि इतने दिनों बांग्लादेश से दूर रहने के बावजूद वो अपने लोगों से अलग नहीं हुई. बता दें कि इस वर्चुअल संबोधन के दौरान शेख हसीना की सिर्फ आवाज सुनाई दे रही थी, उनका वीडियो ऑफ था.

मुश्किलों से घिर गया है बांग्लादेश

शेख हसीना ने कहा कि मैंने पिछले दो सालों से अपने प्यारे बांग्लादेश को मुश्किलों से घिरा देखा है. यह बांग्ला लोगों का वो देश नहीं था जिसे हमने बनाया था. यह वह बांग्लादेश नहीं है जिसके लिए साल 1971 में 30 लाख लोगों ने अपनी जान दी थी.

उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों के आंदोलन पर भी बड़ी बात कही. शेख हसीना बोलीं कि यह छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन कत्तई नहीं था. शुरू से ही मेरी सरकार ने बातचीत और कानून के जरिये इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ संगठित समूह सुधार की बात की आड़ में छात्रों की मांगों को हिंसक राजनीतिक हथियार में बदल दिया.

UN को लेकर क्या बोले शेख हसीना के बेटे?

नई दिल्ली में मीडिया के साथ वर्चुअली बातचीत में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि जुलाई 2024 में आपलोगों ने सुना होगा कि इन विरोध प्रदर्शनों में सैकड़ों मौतें हुई हैं. UN के मुताबिक यह संख्या 1400 है, जबकि सरकारी आंकड़ा 800 है. ये अतिरिक्त 600 लोग कौन थे? ये आंकड़े UN को कहां से मिले. हमारी पार्टी ने भी यूनाइटेड नेशंस को कई बार पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया.

ये भी पढ़ें- मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने मोदी सरकार से माफी मांगी, CSAM, डीपफेक कंटेंट और ऑपरेटिंग सिस्टम में एरर को लेकर थे निशाने पर

शेख हसीना के अवामी लीग के नेता मोहिबुल हसन चौधरी नौफेल ने भी बांग्लादेश के वर्तमान हालत को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि हिंसा करके हमारी सरकार को हटाये हुए 2 साल हो गए. जब से हमारी सरकार को विद्रोह करके हटाया गया तब हमारे युवाओं से कहा गया कि अब भेदभाव मुक्त बांग्लादेश बनेगा, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि बांग्लादेश दो भागों में बंट चुका है. लाखों लोग भारी महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

4 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

40 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago