लेखिका हेन कांग को मिला नोबेल पुरस्कार.
Nobel Prize 2024: नोबेल पुरस्कार 2024 के लिए सबसे पहले मेडिसिन फिर केमेस्ट्री और अब साहित्य के लिए नाम का ऐलान किया गया है. दक्षिण कोरियाई लेखिका हेन कांग को साहित्य में 2024 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दिया गया है. हेन कांग को को उनके काव्यात्मक गद्य के लिए ये पुरस्कार मिला है. उन्होंने अब तक ह्यूमन एक्ट्स, द व्हाइट बुक,’द वेजिटेरियन और ग्रीक लेसन्स जैसी किताबें लिखी हैं.
हेन कांग का जन्म साल 1970 में दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू शहर में हुआ था. बाद में उनके माता-पिता उन्हें 9 साल की उम्र में सियोल लेकर चले गए थे. हेन कांग का परिवार भी साहित्य से जुड़ा रहा है, उनके पिता एक प्रसिद्ध उपन्यासकार हैं.
नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) विजेता हेन कांग का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त उपन्यास द वेजिटेरियन 2015 में आया था. इसके तीन भाग हैं. यह उपन्यास ‘उन हिंसक’ परिणामों को चित्रित करती है. 1993 में हेन कांग ने ‘मुनक गवा साहो’ साहित्य और समाज के शीतकालीन अंक में ‘विंटर इन सियोल’ सहित पांच कविताएं प्रकाशित करके एक कवि के रूप में अपनी साहित्यिक शुरुआत की थी.
बता दें कि Chemistry तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया है. अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड बेकर, जॉन जम्पर, और ब्रिटिश वैज्ञानिक डेमिस हसाबिस को प्रोटीन संरचना पर उनके महत्वपूर्ण अनुसंधान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.
यह भी पढ़ें- प्रोटीन संरचना पर काम के लिए 3 वैज्ञानिकों को Chemistry में मिला नोबेल पुरस्कार
यह पुरस्कार दो भागों में विभाजित किया गया है. पहले भाग के विजेता डेविड बेकर हैं, जिन्होंने कंप्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन में उत्कृष्ट योगदान दिया. उनके अनुसंधान ने नए प्रकार के प्रोटीन बनाने की दिशा में बड़ी सफलता प्राप्त की है, जो जैविक और चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इन प्रोटीनों का उपयोग दवाओं और वैक्सीन के विकास में होता है, जिससे कई बीमारियों के उपचार में क्रांति आई है.
वहीं फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को माइक्रोआरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए दिया गया है.
यह भी पढ़ें- Nobel Prize 2024: अमेरिका के Scientists को मेडिसिन में मिला नोबेल पुरस्कार
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…