आमिर खान
Aamir Khan Love Story: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनकी लव स्टोरी काफी पॉपुलर है. जिनमें हीरो अपने हीरोइन को पाने के लिए और उसे इंप्रेस करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता था. हीरो कभी गुंडों से लड़कर अपनी हीरोइन को इंप्रेस करता था कोई लवर लेटर देकर उसको मनाने की कोशिश करता था.
इन्ही में से एक बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का भी नाम शामिल है जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए खून से लेटर लिखा था. आमिर की गर्लफ्रेंड उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता थी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा किस्सा.
आप सभी जानते हैं कि आमिर खान ने दो शादियां की और दोनों पत्नियों से तलाक के बाद भी दोनों से उनके अच्छे संबंध है. आमिर भले ही अब अपनी दोनों पत्नियों से अलग हो गए हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो रानी दत्ता के दीवाने हुआ करते थे. आमिर खान उनके प्यार में इस कदर दिवाने थे की उन्होंने रीना को इंप्रेस करने के लिए खून से लेटर तक लिख दिया था. आमिर खान खुद इस बात का खुलाया किया था.
उन्होंने अपनी और रीना दत्ता की लव स्टोरी का खुलासा करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो रीना को इंप्रेस करने के लिए कुछ भी कर सकते थे. आमिर ने कहा था एक बार मैंने रीना के लिए खून से लेटर लिखा था. हालांकि वो उसे बिल्कुल पसंद नहीं आया था और वो बहुत परेशान हो गई थीं.
जब आमिर से पूछा गया कि आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया था. इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा था ये उनके प्यार जताने का तरीका था. “हालांकि अब जब मैं यंग जेनेरेशन को ऐसा करते देखता हूं तो मुझे अच्छा नहीं लगता और मैं किसी को भी ऐसा करने की सलाह नहीं दूंगा.”
ये भी पढ़ें: Farhan Akhtar स्टारर ‘120 बहादुर’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, ‘मेजर शैतान सिंह’ बन दुश्मनों से लड़ते दिखेंगे एक्टर
इंटरव्यू में आमिर खान ने ये भी बताया कि उन्होंने रीना से तब शादी की थी, जब वह 19 साल के थे. रीना उनसे उम्र में दो साल बड़ी हैं. दोनों के पेरेंट्स को इनके रिलेशन के बारे में नहीं पता था और एक दूसरे को खोने के डर से उन्होंने भाग कर शादी करने का फैसला किया था.
आमिर ने ये भी कहा कि उनका फैसला विद्रोह का नहीं था, बल्कि इनसिक्योरिटी की वजह से था. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शादी करने का फैसला किया तब वह 21 साल तक के नहीं हुए थे. ऐसे में रीना से कानूनी तौर पर शादी करने से पहले उन्हें कुछ महीने इंतजार करना पड़ा था.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…