दुनिया

जर्मनी हादसा: कार ने क्रिसमस बाजार में लोगों को कुचला, 2 की मौत 60 घायल, हमले या हादसे की गुत्थी में उलझी पुलिस

Germany Accident: जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर (Magdeburg) में शुक्रवार, 20 दिसंबर को एक दर्दनाक घटना हुई, जब एक कार ने भीड़भाड़ वाले क्रिसमस बाजार (Christmas Markets) में घुसकर कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सऊदी अरब (Saudi Arabia) के एक 50 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया, जो कार चला रहा था.

पहले आई थी 11 मौतों की रिपोर्ट

शुरुआती रिपोर्ट में 11 लोगों की मौत का दावा किया गया था, लेकिन बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे में अब तक सिर्फ 2 लोगों की जान गई है. स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और शहर में कोई अन्य खतरा नहीं है.

पुलिस का शक

जर्मन पुलिस (German Police) ने बताया कि उन्हें संदेह था कि कार में विस्फोटक उपकरण हो सकता है. हालांकि, जांच के बाद कार के अंदर कोई भी विस्फोटक नहीं मिला. पुलिस इस घटना को हमला मानकर भी जांच कर रही है. स्थानीय प्रसारक MDR ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लगता है कि क्रिसमस बाजार को जानबूझकर निशाना बनाया गया था.

घटनास्थल पर राहत कार्य जारी

घटना के बाद पुलिस और बचाव कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. कई एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया. बाजार प्रबंधकों ने सुरक्षा कारणों से लोगों को सिटी सेंटर छोड़ने की सलाह दी. चश्मदीदों के अनुसार, कार सीधे बाजार में मौजूद भीड़ की ओर दौड़ गई.

याद आया 8 साल पुराना बर्लिन हमला

इस घटना ने 8 साल पहले हुए बर्लिन क्रिसमस बाजार (Berlin Christmas Market) हमले की याद दिला दी. 2016 में ट्यूनीशियाई (Tunisian) नागरिक अनीस अमरी (Anis Amr) ने एक ट्रक को बाजार में घुसा दिया था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हुए थे.

चांसलर ने जताई संवेदना

जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज (Olaf Scholz) ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैगडेबर्ग की घटना चिंताजनक है. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. मैं इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा हूं और बचाव कर्मियों का धन्यवाद करता हूं.”

इस दर्दनाक घटना ने जर्मनी के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासन हर पहलू से मामले की जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.


इसे भी पढ़ें- जब ब्राजील से फ्रांस के लिए उड़ा विमान बीच हवा में हो गया गायब, 228 लोग थे सवार


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

59 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

12 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

17 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

34 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

51 minutes ago