दुनिया

दुनिया को बड़ी राहत! ट्रंप के सीजफायर के बाद ईरान ने खोला होर्मुज स्ट्रेट, क्या थमेगा ऊर्जा संकट?

Iran US Ceasefire: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए अस्थायी रूप से खोल दिया गया है. यह फैसला लेबनान में लागू संघर्ष विराम की अवधि तक ही प्रभावी रहेगा, जो फिलहाल 10 दिनों के लिए तय किया गया है.

इस ऐलान के साथ ही फारस की खाड़ी में फंसे सैकड़ों जहाजों के लिए रास्ता साफ हो गया है. इनमें वे जहाज भी शामिल हैं, जो 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों के बाद से आगे नहीं बढ़ पा रहे थे. इन जहाजों पर करीब 20 हजार कर्मी सवार हैं, जो लंबे समय से समुद्र में ही रुके हुए थे.

ईरान ने बताया संघर्ष विराम के तहत उठाया गया कदम

अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि संघर्ष विराम के तहत यह कदम उठाया गया है और जहाजों की आवाजाही एक तय समुद्री मार्ग से होगी, जिसकी जानकारी पहले ही ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा दी जा चुकी है.

दरअसल, ईरान ने पहले साफ कर दिया था कि लेबनान में संघर्ष विराम के बिना वह इस अहम समुद्री रास्ते को पूरी तरह नहीं खोलेगा. इसी वजह से, अमेरिका के साथ सीमित समझौते के बावजूद यहां आवाजाही पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी.

डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले किया था ऐलान

एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया था कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का संघर्ष विराम लागू हुआ है. उन्होंने इस पहल के लिए जोसेफ आउन और बेंजामिन नेतन्याहू का आभार भी जताया.

होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने का असर वैश्विक स्तर पर दिखा था. करीब 800 जहाज इस रास्ते में अटक गए थे, जिनमें 187 से ज्यादा तेल टैंकर शामिल थे. इससे दुनियाभर में ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया था और एक तरह का संकट खड़ा हो गया था.

ये भी पढ़ें- अमेरिका जैसी महाशक्ति से जंग लड़ना क्यूबा के लिए क्यों मुश्किल, क्यूबा की सेना कितनी मजबूत?

अब, जैसे ही यह अहम समुद्री रास्ता फिर से खुला है, उम्मीद है कि फंसे हुए जहाज तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ सकेंगे और वैश्विक सप्लाई चेन को भी राहत मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

31 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

41 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago