दुनिया

पाकिस्तान में कांपी धरती, बलूचिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

पाकिस्तान में आज भूकंप के तेज झटके आने से लोगों में दहशत का माहौल है.  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं अब तक किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है. आज आए भूकंप के बारे में जानकारी देते हुए पाकिस्तान के मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में 35 किलोमीटर की गहराई में था.

इन इलाकों में लगे भूकंप के तेज छटके

जानकारी के मुताबिक, बलूचिस्तान में आए भूकंप से राजधानी क्वेटा, नोशकी, चागी, चमन, किला अब्दुल्ला, दलबादीन, पिशिन और प्रांत के कुछ अन्य इलाके भी प्रभावित हुए हैं. पाकिस्तान के मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप के झटके पाकिस्तान-ईरान सीमा क्षेत्रों में भी महसूस किए गए. अधिकारियों ने बलूचिस्तान के किसी भी क्षेत्र से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं दी है.

पहले भी डोल चुकी है धरती

अतीत में बलूचिस्तान प्रांत कई बार अधिक तीव्रता वाले भूकंप की विभीषिका का सामना कर चुका है.  इसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मृत्यु हुई, कई घायल हुए और इमारतों और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा था. बलूचिस्तान के हरनाई क्षेत्र में अक्टूबर 2021 में अधिक तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 40 लोगों की मौत हुई थी और 300 अन्य लोग घायल हो गए थे.

इसे भी पढ़ें: हाईजैक शिप को लुटेरों से छुड़ाने पर भारत के मुरीद हुए बुल्गारिया के राष्ट्रपति, पीएम मोदी और इंडियन नेवी का किया धन्यवाद

वहीं, दूरदराज के इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था. बलूचिस्तान में सितंबर 2013 में कई इलाकों में 7.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कम से कम 348 लोगों की मौत हो गई और अवारन तथा केच जिलों में 3,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए. वहीं, इसमें 21,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे. अवारान जिले और अन्य क्षेत्रों में ठीक दो दिन बाद 6.8 तीव्रता का एक और शक्तिशाली भूकंप आया. जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल भी हो गए थे.

Rohit Rai

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

10 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

27 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

36 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

49 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago