Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हाईजैक शिप को लुटेरों से छुड़ाने पर भारत के मुरीद हुए बुल्गारिया के राष्ट्रपति, पीएम मोदी और इंडियन नेवी का किया धन्यवाद

बु्ल्गारिया के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए पीएम मोदी और भारतीय नौसेना के जवानों का धन्यवाद किया.

PM modi

बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

भारत की विदेश नीति और वैश्विक स्तर पर बढ़ते कद का असर हर तरफ साफ तौर दिखाई दे रहा है. जिसका ताजा उदाहरण उस समय सामने आया है, जब बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय नौसेना का धन्यवाद किया.

अगवा जहाज को इंडियन नेवी ने छुड़ाया

दरअसल, भारतीय नौसेना ने 40 घंटे की खोज के बाद हाइजेक शिप एमवी रुएन से बुल्गारिया के सात नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया. इस शिप को समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में ले रखा था. जिसे लुटेरों के कब्जे से छुड़ाने के लिए भारतीय नौसेना के जवानों ने ऑपरेशन चलाकर इस मिशन को सफलतापूर्व अंजाम दिया. नौसेना ने शिप पर सवार चालक दल समेत 7 बुल्गारियाई नागरिकों को समुद्री लुटेरों के कब्जे से सुरक्षित मुक्त करा लिया.

बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

जिसको लेकर बु्ल्गारिया के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए पीएम मोदी और भारतीय नौसेना के जवानों का धन्यवाद किया. बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने अपनी पोस्ट में लिखा कि समंदर में अपहृत किए गए बुल्गारियाई जहाज Ruen और 7 बुल्गारियाई नागरिकों सहित उसके चालक दल को बचाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय नौसेना के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital