यूटिलिटी

Gemini AI नहीं देगी लोकसभा चुनाव से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब, गूगल ने इस कारण लगाया बैन

Google AI: लोकसभा चुनाव 2024 की अनाउंसमेंट के बाद सियासी सरगर्मी जोरों पर है. इसी बीच गूगल ने अपने एआई चैटबॉट जेमिनी एआई के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों के लेकर विवादित जवाब देने के बाद जेमिनी पर गूगल ने अपकमिंग चुनावों से संबंधित प्रश्नों के जवाब देने पर बैन कर दिया है. गूगल के इस कदम के बाद अब जेमिनी किसी भी चुनाव संबंधित प्रश्नों का जवाब नहीं देंगी.

गूगल जेमिनी की जमकर हुई आलोचना

आने वाले कुछ महीनों में भारत में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में गूगल की ऐआई चैटबॉट जेमिनी इस चुनाव में एक बड़ी भूमिका निभा सकती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा. क्योंकि गूगल का यह फैसला जेमिनी के पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को लेकर विवादित जवाब देने के बाद आया है, जिसे लेकर गूगल को जमकर आलोचना झेलनी पड़ी थी और जेमिनी पर आरोप भी लगाया गया था.

गूगल ने जेमिनी AI चैटबॉट को भारत के साथ ही अन्य देशों में भी आम चुनावों के बारे में सवालों के जवाब देने से बैन कर दिया है. जानकारी के अनुसार एक ब्लॉग पोस्ट में अनाउंसमेंट करते हुए गूगल ने लिखा ‘इस तरह के एक महत्वपूर्ण विषयों पर सावधानी के साथ हमने जेमिनी के चुनाव-संबंधित प्रश्नों पर बैन लगा दिया है.

ये भी पढ़ें:सभी मोबाइल यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 1 जुलाई से SIM को लेकर देशभर में लागू हो रहे नए नियम, जानें क्या हुआ बदलाव

जेमिनी बढ़ा रही गूगल की टेंशन

आपको बता दें कि जेमिनी ने पहले ही गलत इमेज और वीडियो जेनरेट करके गूगल की टेंशन को बढ़ा दिया था इसलिए दुनियाभर की सरकारों को एआई के लिए रेगुलेटरी बॉडी बनाने के बारे में सोचना पड़ा और भारत समेत दुनियाभर के कई देशों की सरकार ने इस ओर अपने कदम भी आगे बढ़ा दिए है. भारत सरकार ने भी कुछ दिन पहले एआई के बारे में  नए नियम जारी करते हुए कहा है कि भारत में एआई से जुड़े किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले सरकार से इसकी आज्ञा लेनी होगी.

गूगल ने क्यों लिया यह फैसला?

बता दें कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी को दिए गए विवादित जवाब को लेकर गूगल जेमिनी को भारत सरकार के गुस्से का सामना करना पड़ा था. जेमिनी ने मोदी सरकार की नीतियों के बारे में विवादित टिप्पणी की थी. जिसका विरोध करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि गूगल जैसे प्लेटफॉर्म इंटरनेट पर बेहद जरूरी हैं. उनसे कुछ गलत करने के बाद बस सॉरी कह देना काफी नहीं है और कानून उनसे यह उम्मीद नहीं करता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

37 seconds ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

14 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

41 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

47 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago